
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने काफी स्ट्रगल के बाद आज एक ऊंचा मुकाम हासिल किया है। बलवान फिल्म से डेब्यू करने वाले अभिनेता 11 अगस्त को अपना 64वां जन्मदिन मनाएंगे, जिन्हें प्यार से लोग अन्ना भी कहकर बुलाते हैं। जो आमतौर पर एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन करियर के दौरान उन्होंने रोमांटिक फिल्म से लेकर कॉमेडी फिल्म में भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
उनके जीवन की आइकॉनिक क्लासिक कल्ट फिल्म हेरा फेरी आज भी लोगों की पहली पसंद है, जिसे लोग जितनी बार भी देखते हैं, उनका मन नहीं भरता। 90 के दशक के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में सोमवार को सुनील शेट्टी के जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से आज हम आपको बताएंगे।
दिलचस्प किस्से
- एक बार सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें उनके दोस्त जोकर कहकर बुलाते थे, जिसके पीछे फिल्म गोपी किशन की कहानी रही, जो कि साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गोपी के किरदार को बहुत ही फनी दिखाया गया था। पहली बार एक्शन अवतार को कॉमेडी में शिफ्ट किया गया था, जो कि फैंस के साथ-साथ एक्टर के करीबी लोगों को भी काफी पसंद आया था।
- फिल्म में उनका अच्छा किरदार और कॉमिक टाइमिंग देखकर उन्हें उनके दोस्त जोकर बुलाने लगे। एक्शन हीरो की पहचान के बाद कॉमेडी में एंट्री करना काफी दिलचस्प रहा। मुकेश दुग्गल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने डबल रोल प्ले किया है।
- वहीं, एक्टर के जीवन से जुड़ा एक और किस्सा आज हम आपको बताएंगे, जो कि बलवान फिल्म से जुड़ा है। इस फिल्म के रिलीज होने पर उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की गई, उतनी ही आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। हाल ही के इंटरव्यू में उन्होंने क्रिटिक तंज को याद करते हुए बताया था कि एक इकलौता क्रिटिक था, जिसने कहा कि इसकी फिल्म तो चल गई, लेकिन यह बहुत खराब एक्टर है, इसको अपनी दुकान में इटली बड़ा बेचना चाहिए।
- बताने की बात है कि अभिनेता फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थे, जिस कारण करियर का शुरुआती दौर उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। आलोचनाओं के बावजूद उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। दूसरों की बयानबाजी का उन पर कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि वह अपनी एक्टिंग पर ध्यान देते रहे। फिल्मों में उनके एक से बढ़कर एक डायलॉग फेमस हुए हैं। उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज उन्होंने इतनी सफलता हासिल कर ली है कि लोग अब उनके सामने खड़े होने से भी कतराते हैं।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
स्वास्थ्य की बात करें तो उनकी पर्सनैलिटी अभी भी फिट एंड फाइन है। यादगार फिल्मों की बात करें तो इसमें हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, बॉर्डर जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्हें कल्ट क्लासिक फिल्मों का दर्जा दिया गया है। पिछले तीन दशक से भी अधिक समय हो चुका है, जब सुनील शेट्टी बतौर एक्टर हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। बहुत ही जल्द वह अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 और वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इन दोनों फिल्मों में ही एक्टर कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

