एक्टर Rituraj Singh का 59 की उम्र में हुआ निधन, छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों और OTT की दुनिया तक कमाया नाम

Rituraj Singh

Rituraj Singh Passed Away: दिया और बाती, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर और अनुपमा जैसे शानदार टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और वह अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। बीती रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। एक्टर के दोस्त ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

चल रहा था इलाज

जानकारी के मुताबिक ऋतुराज सिंह को लंबे समय से पेनक्रियाज की समस्या थी। बीमारी के इलाज के लिए कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। यहां डॉक्टर के इलाज और देखभाल की वजह से एक्टर ने रिकवर करना शुरू कर दिया था। हालत में सुधार आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि अचानक आए कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली जाएगी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ऋतुराज सिंह के निधन से उनके परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दोस्त अमित बहल ने एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है और इसी के साथ मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है।

एक्टिंग से किया इंप्रेस

छोटे पर्दे पर ऋतुराज सिंह का करियर काफी शानदार रहा है। आखिरी बार वो यशपाल के किरदार में टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शो अनुपमा में नजर आए थे। उनके इस किरदार ने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की थी। इसके अलावा उन्हें आहट, अपनी बात, ज्योति और अदालत जैसे कई टीवी सीरियल में बेहतरीन भूमिका निभाते हुए देखा गया है।

फिल्मों में किया काम

सिर्फ टेलीविजन ही नहीं बल्कि ऋतुराज ने फिल्मों में भी नाम कमाया है। उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ साल 2017 में आई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काम किया था। इसके अलावा वह वश और थुनिवु जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। यारियां 2 उनकी आखिरी फिल्म थी।

वेब सीरीज में दिखाया कमाल

ऋतुराज सिंह की एक्टिंग का दायरा सिर्फ टेलीविजन और बड़े पर्दे पर नहीं था बल्कि उन्होंने ओटीटी की दुनिया में भी धमाल मचाया। हाल ही में उन्हें रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडिया पुलिस फोर्स में देखा गया था। इसके अलावा वो नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड, मेड इन हेवन सीजन 2, द टेस्ट केस, क्रिमिनल और अभय जैसी सीरीज में नजर आ चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews