Actors Shocking Transformation: इन 5 सितारों ने अपने किरदार के लिए किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, हैरान रह गए फैंस

Actors Shocking Transformation

Actors Shocking Transformation Hindi: बॉलीवुड की चमक धमक भरी दुनिया जो हमें दिखाई देती है, उसके पीछे उन सभी सितारों की मेहनत छुपी होती है जो हमारे एंटरटेनमेंट के लिए रात दिन एक करते हुए काम करते हैं। हर सितारे को अपने किसी ना किसी किरदार की वजह से ही पहचाना जाता है।

वो कहा जाता है ना कि मेहनत इतनी खामोशी से करना चाहिए कि सफलता शोर मचा दे। इसी तरह बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंन अपने किरदारों के लिए इतनी ज्यादा मेहनत करी कि जब वो सामने आए तो हर कोई हैरान था।

इंडस्ट्री के हर सेलिब्रिटी को अपनी हर फिल्म के किरदार में ढलने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। किसी के लिए उन्हें वजन बढ़ाना होता है तो किसी के लिए उन्हें दुबला होना पड़ता है। आज हम आपको कुछ सितारों के जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन के बारे में बताते हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

आमिर खान

आमिर खान का दूसरा नाम तो वैसे ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट है। वह जो भी किरदार निभाते हैं उसने पूरी तरह से डूब जाते हैं। अपनी फिल्म गजनी के लिए जहां उन्होंने सिक्स पैक्स बनाए थे तो वहीं दंगल में वो बड़े हुए पेट के साथ नजर आए थे। अपने 30 साल के फिल्मी करियर के एक्टर में हर वो किरदार निभाया जो दूसरे कलाकारों से अलग था।

Actors Shocking Transformation

रणबीर कपूर

एक्टर अपने स्टाइलिश अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के चलते लाखों करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। वैसे तो वो काफी हट्टे कट्टे हैं लेकिन फिल्म संजू में संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी और उनकी मस्कुलर बॉडी ने फैंस को हैरान कर दिया था।

Actors Shocking Transformation

इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए एक्टर ने ट्रेनर्स के साथ 8 से 10 महीने तक जी तोड़ मेहनत की थी और वो रात की 3 बजे उठकर प्रोटीन शेक पिया करते थे। साथ ही उन्हें दिन में 5 बार खाना खिलाया जाता था।

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर की गिनती इंडस्ट्री के टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर्स में होती है। वो जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं छा जाते हैं और उन्हें कमाल के प्रोजेक्ट्स में काम करते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले उनकी फिल्म तूफान आई थी जिसमें वो बॉक्सर के किरदार में नजर आए थे।

Actors Shocking Transformation

इस कैरेक्टर के लिए उन्होंने 6 हफ्ते में 15 किलो वजन बढ़ाया था और 13 महीने तक बेहतरीन एथलीट बॉडी पाने के लिए मेहनत करते रहे थे। हैरानी की बात ये है कि इस समय वो पूरी तरह से लिक्विड डाइट फॉलो कर रहे थे।

राजकुमार राव

राजकुमार इंडस्ट्री के जाने पहचाने एक्टर है और उन्हें अपने हर प्रोजेक्ट के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता आया है। साल 2016 में अपनी फिल्म के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी और भूखे प्यासे व्यक्ति का किरदार निभाने के लिए वो बस ब्लैक कॉफी और दो गाजर में अपना पूरा दिन निकाला करते थे।

Actors Shocking Transformation

इस फिल्म के तुरंत बाद उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस पर बनाई गई फिल्म बोस डेड और अलाइव में देखा गया था। फिल्म में वो मोटी तोंद में दिखाई दिए थे और इतनी जल्दी उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने है किसी को हैरान कर दिया था।

रणदीप हुड्डा

रणदीप इंडस्ट्री के सबसे अलग बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। हर किरदार को बखूबी से निभाना मानों उनकी आदत हो और वो हर कैरेक्टर से दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। साल 2016 में उन्होंने गलती से सीमा पार कर पाकिस्तानी चले गए भारतीय नागरिक सरबजीत का किरदार निभाया था।

Actors Shocking Transformation

इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने 28 दिन में 18 किलो वजन कम किया था और वो डाइट में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों को छोड़ कर सिर्फ प्रोटीन डाइट लिया करते थे। ये उनके अब तक के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews