अभिनेत्री काजोल ने जया बच्चन को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल

अभिनेत्री काजोल ने जया बच्चन को लगाई फटकार, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | नवरात्रि के सप्तमी के दिन मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उस वीडियो में काजोल जया बच्चन को मास्क उतारने के लिए कह रही हैं। बता दें कि यह त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि का त्यौहार बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने अलग अंदाज में मनाते हैं।

अभिनेत्री काजोल, रानी मुखर्जी, मोनी रॉय, जया बच्चन मां के दर्शन करने पहुंचे। जहां काजोल और जया हसीं ठिठोली करती हुई नजर आईं। जिसका यह वीडियो वहां मौजूद किसी प्रशंसक ने कैमरे में कैद कर लिया। जिसमें वो जया बच्चन से कहती हुई नजर आ रही है कि मास्क उतारना पड़ेगा। बता दें कि यह वीडियो जुहू के दुर्गा पंडाल का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल ने बहुत ही सुंदर साड़ी पहनी हुई है और कानों में बड़े झुमके के साथ बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं तो वहीं, जया बच्चन ने लाल पट्टी वाली सफेद साड़ी पहन रखी है जो कि बंगाल की फेमस साड़ी है।

बता दें कि काजोल हर साल जुहू में दूर्गा पूजा के अवसर पर पंडाल रखती हैं जहां दूर-दूर से माता की भक्ति में लीन श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और माता के दर्शन करते हैं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग इस पंडाल में पहुंचते हैं।केवल इतना ही नहीं, इस पंडाल में आए श्रद्धालुओं के खाने-पीने की भी व्यवस्था भी की जाती है।

यह भी पढ़ें – भोपाल एयरपोर्ट पर गरबे की थाप पर थिरकते नजर आए यात्री, सुरक्षाकर्मी भी हुए शामिल, वीडियो वायरल

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकारा काजोल आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया में जब कदम रखा तो उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि काजोल ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत “बेखुदी” फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने राधिका नाम की लड़की का किरदार निभाया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन शाहरुख खान के साथ फिल्म “बाजीगर”, “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” जैसी फिल्म करने के बाद पूरी इंडस्ट्री में सिर्फ और सिर्फ काजोल ही छाई हुई थीं। बता देगी 90 के दशक में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जाती थी। अभिनेत्री ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें – एक ऐसा शख्स जो पूजता है रावण को, रामलीला में किरदार निभाने के दौरान हुआ प्रभावित

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews