VJ Chitra Suicide – अभिनेत्री वीजे चित्रा ने की खुदकुशी, होटल के कमरे में लटका मिला शव

vj-chithra

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म जगत से एक और दुखद खबर मिल रही है। साउथ की अभिनेत्री वीजे चित्रा (South Actress VJ Chitra) ने 28 साल की उम्र में की खुदकुशी (Suicide) कर ली है। बताया जा रहा है कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है। उनके सुसाइड की खबर लगते ही फिल्म इंडस्ट्री (Film industry) में शोक की लहर दौड़ गई है।इसके पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आत्महत्या का मामला सामने आया था, जिन्हें पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 

चित्रा की कुछ दिनों पहले ही चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि (Businessman Hemant Ravi) से सगाई हुई थी और वे अपने मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। चित्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक खुलासा नही हो पाया है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थी जिसके चलते चित्रा ने यह कदम उठाया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मंगेतर और घरवालों से पूछताछ के बाद ही आगे का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस को दिए बयान में हेमंत ने बताया कि होटल आने के बाद चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही हैं लेकिन वो काफी देर तक बाहर नहीं आईं और ना ही दरवाजा खटखटाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। इसके बाद होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी गई और फिर डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।

आपको बता दे कि चित्रा को Pandian Stores के सीरियल में उनके किरदार के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल विजय टीवी पर प्रसारित होता है। चित्रा इस धारावाहिक में मुलई की भूमिका में हैं।सीरियल  की एक्ट्रेस चित्रा की मौत पर अब तक उनके परिवार या दोस्तों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस फैंस ट्वीट कर कह रहे हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि चित्रा ने सुसाइड कर लिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews