आदित्य रॉय कपूर के प्यार में डूबी दिखी अनन्या पांडे, डेट पर जाते हुए स्पॉट हुआ कपल

Aditya ananya

Aditya Ananya: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल हैं, जिनके एक दूसरे से अफेयर के चर्चे होते हैं, लेकिन यह कभी भी इस बात पर मुहर नहीं लगाते हैं। हालांकि, अक्सर इन लोगों को एक दूसरे के साथ कहीं ना कहीं देखा जाता है और यह अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल भी जीत लेते हैं। इस लिस्ट में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। दोनों के बीच लंबे समय से रिलेशनशिप होने की खबरें सामने आ रही है लेकिन इन्होंने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की है।

आदित्य और अनन्या को कई दफा एक दूसरे के साथ स्पॉट किया गया है और हर बार मीडिया और कैमरा को देखकर यह अपनी राहें अलग कर लेते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसी चीज है सामने आई है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अनन्या आदित्य की डेट नाइट

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को हाल ही में डेट नाइट पर जाते हुए देखा गया। यहां से इनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिनमें उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री साफ तौर पर दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है, जिसमें अनन्या को आदित्य की बाहों में देखा जा सकता है।

Aditya ananya

आदित्य को बाहों में दिखी अनन्या

आदित्य और अनन्या पांडे को जब एक साथ देखा गया तो एक्ट्रेस ने आदित्य के कंधे पर सिर रखा हुआ था और उनके चेहरे के एक्सप्रेशन जिस तरह के थे उससे यह साफ है कि यह दोनों एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। वहीं इस दौरान आदित्य किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे थे। सबसे खास बात ये है कि इस कपल को ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की मिडी पहनी हुई थी और खुले बालों से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं आदित्य ने ब्लैक टी शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहना था।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

आदित्य और अनन्या की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इस पर रिएक्शन आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। कुछ लोग उनकी केमिस्ट्री पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इन दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ नहीं जम रही है। बता दें कि इन दोनों के बीच 13 साल का एज गैप है और शायद यही वजह है कि लोगों का कहना है कि इनकी जोड़ी नहीं जम रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews