Red Sea Film Festival: शाहरुख खान को देखते ही हॉलीवुड स्टार ने दिया ये रिएक्शन, देखें Video

Red Sea Film Festival: शाहरुख खान को देखते ही हॉलीवुड स्टार ने दिया ये रिएक्शन, देखें Video

Red Sea Film Festival 2022 : सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। बता दें फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में खिलाड़ी अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर शामिल होंगे। जिसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के किंग खान ने Red Sea Film Festival में जमकर धमाल मचाया है। इस दौरान शाहरुख खान को ऑनरेरी अवार्ड से सम्मानित भी किया गया लेकिन शाहरुख खान को देखते ही हॉलीवुड स्टार शेरोन स्टोन ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देखकर सभी के जुबानं पर उन्हीं के चर्चे होने लगे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

हॉलीवुड स्टार के देखें रिएक्शन

दरअसल, मेजबान जैसे ही दर्शकों से शाहरुख खान को मिलवाते हैं हॉलीवुड स्टार शेरोन स्टोन पहले तो चौंक जाती हैं और फिर चिल्लाती है ‘ओह माय गॉड!’ केवल इतना ही नहीं, वो अपनी सीट से उठकर तुरंत शाहरुख को गले भी लगा लेती हैं, जिसे आसपास के सभी लोग उन्हीं की तरफ देखने लगते हैं। वीडियो में हॉलीवुड अभिनेत्री बेज कलर की ड्रेस पहनी थी इसके साथ ब्लैक रंग के ग्लव्ज को पेयर किया था। बता दें यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by SRK VIBE (@_srkvibe)

ऑनरेरी अवार्ड से किया गया सम्मानित

शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने फिल्म फेस्टिवल में जमकर शिरकत की क्योंकि उनकी ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ यहां ओपनिंग फिल्म थी। एक क्लिप में शाहरुख, काजोल के लिए डीडीएलजे का गाना तुझे देखा तो गाते नजर आ रहे हैं और उन्होंने काजोल के लिए बाजीगर की पंच लाइन भी कही। वहीं, सम्मान पाने के बाद उन्होंने कहा कि, ‘मैं रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिले इस अवॉर्ड के बाद काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां सऊदी में मेरे फैंस के बीच होना अद्भुत है, जो हमेशा मेरी फिल्मों के बड़े समर्थक रहे हैं। फिल्म एक ऐसी कड़ी है जो दुनियाभर के लोगों को जोड़ती है। आपको किसी भी भाषा की फिल्म पसंद आ सकती है क्योंकि ये आपके दिल को जोड़ती है।’

View this post on Instagram

A post shared by SRK VIBE (@_srkvibe)

फैंस को है इंतजार

बता दें साल 2023 में शाहरुख की फिल्म डंकी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू और विक्की कौशल अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को राजकुमार हीरानी ने निर्देश किया है। बता दें राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान की यह पहली फिल्म है। जिसे उन्होंने खुब मस्ती करते हुए शूट किया है। वहीं, इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बड़ी बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews