Urfi Javed का यह अवतार देखकर एक बार फिर फैंस के छुटे पसीने, देखें Photos

Urfi Javed का यह अवतार देखकर एक बार फिर फैंस के छुटे पसीने, देखें Photos

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | Urfi Javed इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली और नियमित तौर पर मीडिया की सुर्खियों में छाए रहने वाली अभिनेत्री बन चुकी हैं। अपनी बोल्ड अदाओं से रोजाना लाखों फैंस का दिल चुराने वाली अभिनेत्री भारतीय टेलीविजन के कई सारे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत धारावाहिक “बड़े भैया की दुल्हनिया” से की थी। जिसके बाद उन्होंने स्टार प्लस प्रसारित होने वाले धारावाहिक “चंद्र नंदिनी” में छाया का रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें – JJP राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव को किया गया पार्टी से निष्‍कासित, जानें क्यों 

वहीं, अभिनेत्री इन दिनों अपने कपड़ों को लेकर छाईं रहती हैं। आज ऊर्फी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। बता दें कि ऊर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और मीडिया के सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों Urfi Javed की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हें देखने के बाद फैंस का बुरा हाल हो रहा है। केवल इतना ही नहीं इन तस्वीरों में उर्फी जावेद कल लुक बिल्कुल हटकर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें – श्री महाकाल लोक गान में सुनाई देगी भोलेनाथ की महिमा, PM मोदी करेंगे लॉन्च

दरअसल, उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वो बिल्कुल अगल अंदाज, रुप में नजर आ रही है। उस तस्वीर में वो पहचान में ही नहीं आ रही हैं. बता दें कि उर्फी इस दिनों गोवा में अपनी छुट्टियां मना रही हैं और वहां से ही अपने बोल्ड अंदाज में फोटो शेयर कर रही हैं। बता दें कि उस फोटो में वो बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। ऐसे कपड़ें में वो बहुत कम ही नजर आती हैं। ये फोटो उन्होंने गोवा शहर में खींची है। फोटो में उर्फी ने जिस तरह के कपड़े पहने हुए हैं, वैसे कपड़े शायद ही वो कभी पहनती होंगी। उर्फी ने एक साधारण टी-शर्ट पहनी हुई है, उनके बाल खुले हैं और चेहरे पर उन्होंने बड़े-बड़े काले चश्मे लगाए हुए हैं। जो कि उन्हें अलग रुप दे रहा हैं।

यह भी पढ़ें – CM केजरीवाल और उनके मंत्री के खिलाफ BJP ने दर्ज करवाई शिकायत, लगाया ये गंभीर आरोप

लोगों ने उनके इस लुक को कई बार देखा है क्योंकि अक्सर वो बोल्ड लुक में ही नजर आती हैं और गोवा जैसे रोमांटिक जगह पर उनका यह सिंपल लुक सबको हैरान करने वाला है। कई बार वो अपने बोल्ड लुक को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं क्योंकि हमारे देश में हर किस्म के लोग रहते हैं, जिन्हें उर्फी का ऐसा बोल्ड अवतर बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है। हालांकि, अभिनेत्री ऐसी सारी बातों को नजरअंदाज कर अपनी लाइफ को अपने तरीके से ही जीती हैं।

यह भी पढ़ें – Sharad Purnima : जानें कब है शरद पूर्णिमा, इन उपायों को करने से प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews