Aishwarya Abhishek Divorce: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते में आई दरार, लिया अलग होने का फैसला? यहां जानें सच

Aishwarya Abhishek Divorce

Aishwarya Abhishek Divorce: बच्चन परिवार (Bachchan Family) बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे चर्चित परिवार है और इस फैमिली के हर शख्स की चर्चा हर थोड़े दिन में होती रहती है। अमिताभ बच्चन से लगाकर ऐश्वर्या राय और बेबी बच्चन आराध्या सभी चर्चा में बने रहते हैं। इस परिवार से जुड़ी एक खबर सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है।

Aishwarya Abhishek Divorce की खबर

सोशल मीडिया और तमाम मीडिया चैनल्स में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार आने की बात तेजी से की जा रही है और बताया जा रहा है कि यह डिवोर्स लेने वाले हैं।

लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या को लेकर अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक और ननंद श्वेता नंदा से दूर रह रही हैं। उनके अलग रहने और विवाद की वजह क्या है यह तो सामने नहीं आया है लेकिन इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यहां से शुरू हुई कहानी

ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच के बीच दरार आने की ये बात तब शुरू हुई जब हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में ऐश्वर्या राय अकेली अपनी बेटी के साथ पहुंची।

वैसे तो हर इवेंट में अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में देखा जाता है लेकिन जब अंबानी परिवार के इवेंट में अभिषेक कहीं भी नजर नहीं आए तो लोगों ने ये कहना शुरू कर दिया कि उनके और ऐश्वर्या के बीच मनमुटाव हो गया है और दोनों अलग होने वाले हैं। रिश्ते पर चल रही इन बातों पर दोनों कलाकारों में से किसी ने भी रिएक्शन नहीं दिया है।

Abhishek Bachchan ने किया था कमेंट

कपल के रिलेशनशिप को लेकर जो बातें चल रही है उनपर कहीं ना कहीं अभिषेक बच्चन का ट्वीट विराम लगाता नजर आ रहा है, जिसे उन्होंने एक फैन के ट्वीट पर रिप्लाई के तौर पर किया था।

बता दें कि NMACC इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इन्हीं तस्वीरों को शेयर करते हुए एक फैन ने आराध्या और ऐश्वर्या को अपना फेवरेट बताया था जिस पर रिप्लाई करते हुए अभिषेक बच्चन ने मेरी भी लिखा था। इससे साफ जाहिर है कि अपनी पत्नी और बेटी पर प्यार लुटाने का वह कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।

कपल के रिश्ते में आई दरार को लेकर जो खबरें सामने आ रही है वह कितनी सच है और इन्हें क्यों शुरू किया गया है यह कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब दे पाना मुश्किल है। ये महज एक अफवाह है क्योंकि इस बारे में अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ भी नहीं कहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews