Aishwarya Vivek Love Story: फिल्म के सेट से शुरू हुई थी ऐश्वर्या और विवेक की प्रेम कहानी, एक्टर की एक गलती ने खत्म किया रिश्ता

Aishwarya Vivek Love Story

Aishwarya Vivek Love Story Hindi: बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कई सितारों के बीच चली प्रेम कहानियां खूब चर्चा में रही है। कुछ किस्सों को अपनी मंजिल मिल गई लेकिन अधिकतर कहानियां ऐसी है जिनका इश्क अधूरा रह गया। प्रेम कहानी की जब भी बात आती है तब ऐश्वर्या राय और सलमान खान का नाम जरूर सामने आता है। हालांकि, इस कहानी का अंजाम कुछ अच्छा नहीं हुआ।

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक चर्चित अदाकारा हैं। अपनी एक्टिंग के जरिए उन्होंने हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी वह हमेशा सुर्खियों में बनी रही है। एक नहीं कई सितारों के साथ उनके नाम जुड़े हैं लेकिन किसी के भी साथ इश्क की दास्तान पूरी नहीं हुई और आखिरकार को बच्चन परिवार की बहू बनी।

करियर की शुरुआत में उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई थी और दोनों की प्रेम कहानी ने खूब जोर पकड़ा था। इसके बाद यह दोनों अलग हो गए और एक्ट्रेस की मुलाकात विवेक ओबरॉय से हुई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और इन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और इनका रिश्ता बुरे मोड़ पर खत्म हो गया। आज हम आपको इसी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं।

यहां जानें Aishwarya Vivek Love Story

जिस वक्त सलमान खान का करियर ऊंचाइयों पर था उस वक्त ऐश्वर्या इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थी। सलमान उस समय सोमी के साथ थे लेकिन ऐश्वर्या को देखते ही उनका दिल फिसल गया और वो उनसे प्यार कर बैठे। एक्ट्रेस की सुंदरता के दीवाने हुए भाईजान ने अपने अच्छे खासे रिश्ते को एक झटके में खत्म कर दिया था।

सलमान ऐश्वर्या के इतने दीवाने हो चुके थे कि उन्होंने सिफारिश कर उन्हें अपने साथ हम दिल दे चुके सनम फिल्म में कास्ट करवाया। फिल्म किस सेट पर दोनों की मुलाकात होने लगी और यह एक दूसरे को दिल दे बैठे। हालांकि सलमान के गुस्से के चलते यह रिश्ता खत्म हो गया और विवेक ओबरॉय की ऐश्वर्या की जिंदगी में एंट्री हुई।

Aishwarya Vivek Love Story

सलमान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या अपनी फिल्मी दुनिया में व्यस्त हो गई थी और तभी “क्यों हो गया ना” के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक ओबरॉय से हुई। दोनों में दोस्ती हुई और यह एक दूसरे के करीब आ गए और इन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। बॉलीवुड के गलियारों में किसी भी चर्चा को फैलने में वक्त नहीं लगता है और इनकी डेटिंग की खबरें भी आग की तरह फैली।

विवेक ओबेरॉय को भारी पड़ी गलती

बताया जाता है कि जब सलमान को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने एक्ट्रेस की फिल्म के सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया और विवेक को रात भर फोन कर गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सलमान की इस हरकत से परेशान विवेक एक गलती कर बैठे जो ऐश्वर्या के साथ उनके ब्रेकअप का कारण बन गई।

सलमान के साथ हुई बातचीत से परेशान विवेक ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया और सारी बातों को पब्लिकली सभी के सामने रख दिया। इस घटना के कारण इंडस्ट्री में खूब बवाल मचा और ऐश्वर्या राय को इस तरह से अपनी जिंदगी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर लाना बिल्कुल भी सही नहीं लगा। वो विवेक से नाराज हो गई और उन्होंने एक्टर से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए।

View this post on Instagram

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

इधर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान के बारे में इस तरह की बातें बोलना विवेक को बहुत भारी पड़ा और उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। इंडस्ट्री के तमाम फिल्म मेकर्स ने उन्हें फिल्में देना बंद कर दिया और उनका करियर चौपट हो गया। कुछ समय के बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी कर ली और विवेक भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews