‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग करते समय चोटिल हुए अजय देवगन, एक्शन सीक्वेंस के दौरान हुआ हादसा

Ajay Devgn injured

Ajay Devgn Injured: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन जल्दी अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देने वाले हैं। वह फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनका एक्शन से भरपूर अवतार दिखाई देने वाला है जिसकी झलक भी सामने आ चुकी है। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि विले पार्ले में शूटिंग करने के दौरान वह चोटिल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक अजय एक कॉम्बैट सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं और उनकी आंख पर चोट लगी है। ये सब कुछ छोटी सी गलती की वजह से हो गया।

अजय को लगी चोट

बता दें कि एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान कॉम्बैट सीन करते समय गलती से एक झटका अजय की आंख पर लग गया था। यह झटका इतना जोरदार था कि कुछ समय के लिए उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कुछ घंटो का ब्रेक लिया और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। जब तक अजय का ट्रीटमेंट किया जा रहा था तब तक रोहित ने विलेन से जुड़े हुए सीन्स को शूट किया। बता दें कि अजय अपने काम को लेकर काफी सीरियस हैं और वह कभी भी किसी चीज का असर काम पर नहीं पड़ने देते हैं। यही कारण है कि उन्होंने ठीक होते ही अपनी शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया। खबरों के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग फिलहाल फिल्म सिटी में ही की जाएगी।

सिंघम अगेन की स्टारकास्ट

रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को दर्शकों के बीच बड़े लेवल पर प्रस्तुत करने की तैयारी कर रहे हैं। अजय देवगन जैसे मजबूत कलाकार के साथ इस बार फिल्म में दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ जाधव, फरदीन खान, सोनू सूद और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। सिंघम एक चर्चित फ्रेंचाइजी है और यह इसका तीसरा हिस्सा है, जो साल 2024 में रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews