आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से अलग होने की वजह, फैंस को लगा तगड़ा झटका

गौरव खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चमोला यह बता चुकी हैं कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अब उन्होंने तलाक लेने की वजह का भी खुलासा कर दिया है।
Akanksha Chamola

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। गौरव के बिग बॉस के बाहर आने के बाद इन दोनों को जितनी भी बार साथ देखा गया ये एक परफेक्ट कपल के रूप में नजर आए। लेकिन अब लॉकअप सीजन 2 के पहले हफ्ते में आकांक्षा ने यह खुलासा किया कि वह और गौरव पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं।

आकांक्षा के इस खुलासे के बाद गौरव खन्ना के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस को समझ नहीं आ रहा कि प्रोफेशनल फ्रंट पर हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करते दिखाई देने वाले यह दोनों सितारे आखिरकार क्यों अलग हो रहे हैं। इंटरनेट पर एक तरह से खलबली मच चुकी है। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस में गौरव खन्ना से अलग होने का असली कारण बता दिया है।

गौरव से क्यों अलग हो रहीं हैं आकांक्षा

आकांक्षा ने लॉकअप सीजन 2 के पिछले एपिसोड में श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान गौरव से तलाक लेने की वजह बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मेरी गौरव से शादी हुई थी तो मैंने उसे मना कर दिया था कि मैं मां नहीं बनना चाहती। उस वक्त वह भी मान गया था। हालांकि मैं मन में सोचती थी कि जब वक्त आएगा तब डिस्कवर करेंगे। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं जिंदगी भर मां नहीं बनना चाहती हूं। मैंने कई बार ये एहसास किया कि गौरव के अंदर बच्चे की चाहत थी। बिग बॉस में भी मैंने उसे इस बारे में बात करते हुए देखा। मुझे यही लगता था कि मैं उसकी खुशी क्यों छीनूं, उसे पूरा हक है कि उसे वह मिले जो उसकी चाहत है।

View this post on Instagram

A post shared by Baraq khan (@prathhhmat)

video credit: prathhhmat and netflix

नहीं लेना चाहती जिम्मेदारी

एक्ट्रेस की बात सुनने के बाद जब श्रेया ने यह कहा कि अगर आपको बेबी पैदा नहीं करना है तो आप एडॉप्ट कर सकती हैं। इस पर आकांक्षा ने कहा कि मेरे अंदर मदर इंस्टिंक्ट नहीं है और ना मैं इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं। मैं अपनी जिंदगी में फ्री रहना चाहती हूं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस सीक्रेट के बाहर आने का असर दोनों परिवारों पर पड़ने वाला है।

गौरव ने भी किया था खुलासा

यह पहली बार नहीं है जब इस कपल के बीच चल रही बातों की चर्चा पब्लिक प्लेटफॉर्म पर हो रही है। इसके पहले गौरव खन्ना को भी बिग बॉस के घर में प्रणीत मोरे के भांजे को देखकर पिता बनने की अपनी इच्छा को जताते हुए देखा गया था। एक्टर ने कहा था कि वो तैयार हैं, लेकिन उनकी पत्नी नहीं चाहतीं। इस वजह से आकांक्षा को ट्रोल भी किया गया था। बता दें कि इस कपल ने 24 नवंबर 2016 को शादी की थी और अब इनके अलग होने की चर्चा चल रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews