Akshay Kumar ने शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए दी बधाई, किंग खान के जवाब ने लूटी महफिल

Akshay Kumar ने शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए दी बधाई, किंग खान के जवाब ने लूटी महफिल

Akshay Kumar Post For Jawan : ‘जवान’ फ़िल्म ने महज 4 दिनों में 500 करोड़ (ग्रॉस) रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है जो कि फ़िल्म के लिए बड़ी सफलता है। ‘जवान’ ने शाहरुख़ ख़ान को एक नए और अनूठे रोल में दिखाया है, जिससे उनके फ़ैन्स और भी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शाहरुख को इनकी मूवी की सफलता के लिए लगातार बधाईयां दे रहे हैं। गौहर खान के बाद अब खिलाड़ी अक्षय कुमार ने जवान की तारिफ करते हुए उन्हें ढ़ेरों बधाईंयां दी है।

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

दरअसल, अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा, “कितनी बड़ी सफलता!! बधाई हो मेरे जवान पठान @iamsrk (क्लैप इमोजी) हमारी फिल्में वापस आ गई हैं और कैसे।”

किंग खान ने दिया धन्यवाद

जिसे अपने ऑफिशियल पेज पर शेयर करते हुए धन्यवाद दिया। लिखा- “आपने दुआ मांगी ना हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी।” शुभकामनाएं और स्वस्थ रहें खिलाड़ी! बहुत सारा प्यार।”

तीन भाषाओं में किया गया रिलीज

बता दें कि यह फिल्म शाहरुख की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है जो कि हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की गई है। इस फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आएं हैं। इसके अलावा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, लहर, आलिया कुरेशी भी हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो करते नजर आए हैं। मूवी में किंग खान चेहरे और सिर पर बंधी पट्टी को खोलते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उनका बाल्ड लुक सामने आता है। फिल्म में उनका किरदार खूंखार है। फिल्म की खास बात यह है कि शाहरुख खान 31 साल बाद बाल्ड लुक में नजर आए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews