Akshay Kumar On Flop Films: लगातार फ्लॉप फ‍िल्मों को लेकर बोले अक्षय कुमार, कहा- मेरे करियर में मैंने 16 फिल्में फ्लॉप दी है

Akshay Kumar On Flop Films: लगातार फ्लॉप फ‍िल्मों को लेकर बोले अक्षय कुमार, कहा- मेरे करियर में मैंने 16 फिल्में फ्लॉप दी है

Akshay Kumar On Flop Films : करोड़ों दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों की दिल जीत लिया है। फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर बार अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्षय कुमार बहुत ही ऊर्जावान अभिनेताओं में से एक है। बता दें कि अक्षय खुद अपनी फिल्मों को डायरेक्ट करते हैं। हर साल खिलाड़ी अक्षय कुमार की करीब 3 से 4 फिल्में रिलीज होती है। इसी कड़ी में उनकी फिल्म सेल्फी रिलीज हुई लेकिन वो दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी बेकार रहा। जिसे लेकर खिलाड़ी ने बहुत सी बातें कही। आइए विस्तार से जानें यहां…

इंटरव्यू में कही ये बातें

दरअसल, अक्षय कुमार ने आज तक में इंटरव्यू देते हुए कहा कि, टयह पहली बार नहीं हो रहा है। मेरे करियर में मैंने 16 फिल्में फ्लॉप दी है। एक बार तो मेरी 8 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थी। अब मेरी तीन से चार फिल्में लगातार फ्लॉप हुई है। मुझे लगता है यह मेरी गलतियों के कारण हुई है। दर्शक बदल गए हैं। आपको भी बदलना होगा। आपको अपने आपको नए तरीके से ढालना होगा। आपको फिर से शुरू करना होगा क्योंकि दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं। यह एक अलार्म की तरह है। आपकी फिल्म नहीं चल रही है तो गलती आपकी है। मैं कोशिश कर रहा हूं और वही कर सकता हूं।’

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कहा- “दर्शकों को नहीं करना चाहिए ब्लेम“

आगे उन्होंने इंटरव्यू में यह भी कहा कि, ‘अगर आपकी फिल्में नहीं चल रही है तो इसके लिए दर्शकों को ब्लेम नहीं करना चाहिए। मेरा मानना है किसी और को ब्लेम ना करें। दर्शकों को भी नहीं, यह मेरी गलती है। 100%।’ आपकी फिल्म ना चलें तो इसमें दर्शकों का कोई हाथ नहीं होता क्योंकि आपने इसे चुना होता है। आपने फिल्मों में सही चीजों का उपयोग नहीं किया है।’

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्में

बॉलीवुड में अपनी करियर के दौरान कुछ फ्लॉप फिल्मों का सामना किया है। कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें दर्शकों की पसंद नहीं आई थी और कुछ फिल्में थीं जो की कमर्शियल रूप से फेल हो गई थीं।

  • मेला (2000)
  • डोली सजा के रखना (1998)
  • चांदनी चौक टू चाइना (2009)
  • 8×10 तस्वीर (2009)
  • जोकर (2012)
  • वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा! (2013)
  • एक्शन रीप्ले (2010)
  • तस्वीर 8×10 (2009)
  • तीस मार खान (2010)
  • पटियाला हाउस (2011)
  • ब्लू (2009)
  • बॉस (2013)
  • सौगंध (1991)
  • मिस्टर बॉन्ड (1992)
  • वक़्त हमारा है (1993)
  • ज़ख्मी दिल (1994)

150 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम

अक्षय कुमार ने अपनी करियर की शुरुआत 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से की थी लेकिन इससे पहले वह मॉडलिंग करते थे। उनकी पहली सफलता 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘खिलाड़ी’ थी। इस दौरान अब तक वो लगभग 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। उन्होंने अपनी कला के क्षेत्र में काफी सफलता पाई है और उन्हें अब तक एक नेशनल अवार्ड भी मिला है। उनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं जैसे ‘मोहरा’, ‘खिलाड़ी’, ‘हेरा फेरी’, ‘आज ना चाहूंगा तुम्हें’, ‘वेलकम’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘गब्बर इज बैक’, ‘राजीव हार्षेन में झूठ’ और ‘सूर्यवंशी’। अक्षय कुमार उन अभिनेताओं में से एक हैं जो अपनी फिल्मों में स्टंट और ऐक्शन का अपना खास टच देते हैं।

akshay kumar

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews