कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3? अक्षय कुमार ने फिल्म पर दिया अपडेट

अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर हमेशा जबरदस्त कहानी पेश करते हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्हें हेरा फेरी 3 को लेकर अपडेट देते हुए देखा गया।
Akshay Kumar

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की प्रमोशन में एक्टर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उन्हें लगातार दर्शकों से कांटेक्ट करते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन भी रखा था।

इस लाइव सेशन के दौरान अक्षय उनकी फिल्म भूत बंगला के बारे में बात करते हुए देखा गया। इसी बीच उनकी चर्चित फ्रेंचाइजी हेरा फेरी की तीसरी किस्त को लेकर भी बातचीत हुई। अब एक्टर ने इस फिल्म पर ताजा अपडेट दिया है और बताया है कि इस फिल्म पर फिलहाल क्या काम चल रहा है।

हेरा फेरी 3 के लिए एक्साइटेड दर्शक

अगर बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की बात की जाए तो उसमें हेरा फेरी का नाम जरूर आता है। अब तक इसके दो हिस्से रिलीज किए जा चुके हैं और फैंस लंबे समय से हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के राइट्स और कास्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों में लगातार खबरें सामने आई है। यह कहा जा रहा था कि अगले साल तक सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

अक्षय ने बताया फिल्म का हाल

अब हाल ही में अक्षय को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव सेशन रखते हुए देखा गया। इस सेशन के दौरान वो अलग-अलग सवालों के जवाब देते हुए दिखाई दिए। एक फैन ने उनसे हेरा फेरी 3 को लेकर सवाल पूछा। इस पर एक्टर ने कहा मुझे मालूम था कि फिल्म को लेकर सवाल आएगा। मैं आपको बता दूं कि फिलहाल इस पर कुछ भी अपडेट नहीं है। अक्षय की बात से साफ हो गया है की फिल्म अभी भी अटकी हुई है और इस पर किसी भी तरह का काम नहीं हो रहा है। सिनेमा प्रेमियों को इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी को देखने के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार की भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसके अलावा कुछ अपकमिंग फिल्में हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें वेलकम टू द जंगल, हैवान, भागम भाग 2 और जॉली एलएलबी 4 शामिल है। इसमें से केवल वेलकम टू द जंगल का अनाउंसमेंट हुआ है बाकी की आधिकारिक अनाउंसमेंट बाकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews