OMG 2 : लंबी जटाओं में भस्म रमाए शिव अवतार में नजर आए अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर

OMG 2

OMG 2 Poster: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार को गले में भस्म, लंबी जटा और रुद्राक्ष की माला पहने शिव अवतार में दिखाया जा रहा है। पोस्टर के साथ एक्टर ने यह भी बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जाएगा और इस पर यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन देना भी शुरू कर दिए हैं। लोगों ने यह भी कह दिया है कि अगर किसी भी तरीके से हिंदुत्व से छेड़छाड़ की गई तो मूवी को नहीं छोड़ेंगे।

रिलीज हुआ ओएमजी 2 का नया पोस्टर

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। इसमें वो पूरे शिव अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर के कैप्शन में एक्टर ने लिखा बस कुछ ही दिन 11 अगस्त को थिएटर में आएगी फिल्म और टीजर भी जल्द रिलीज होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फैंस के रिएक्शन

अक्षय कुमार की मूवी काहे पोस्टर सामने आने के बाद फैंस ने इस पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा उम्मीद है आप अपनी फिल्म में धर्म और हिंदुत्व का मजाक नहीं बनाएंगे। एक यूजर ने लिखा आदि पुरुष के बाद अब महादेव के साथ मजाक बिल्कुल मत करना। एक ने लिखा उम्मीद है कि आपका ऐसा उद्देश्य होगा कि हिंदू आस्था को बिल्कुल भी ठेस ना पहुंचे। इस तरह के कई कमेंट पोस्टर पर देखे जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews