
Akshay Kumar : बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने खुद के दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जो हर वर्ग के दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अब स्वयं ही अपने फिल्म के निर्माता रहते हैं। जिन्होंने अभी तक लगभग 145 फिल्मों में अभिनय कर लोगों का दिल जीता है। दरअसल, एक्टर ने साल 1991 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म का नाम सौगंध थी और यह बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही लेकिन फिल्म “तु खिलाड़ी मैं अनाड़ी”, “मोहर” जैसी मूवी करने के बाद कभी पीछे मुडकर नहीं देखे। अक्षय बेहतरीन कलाकार होने साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी है। इसी कड़ी में अक्षय कुमार ऐतिहासिक फिल्म ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ को लेकर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए है।

मराठी फिल्म में निभा रहे अहम किरदार
दरअसल, यह एक मराठी फिल्म है। जिसमें अक्षय मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय मराठी फिल्मों में डेब्यू भी कर रहे हैं। जिसकी शुटिंग आज से शुरू हो रही है। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। अक्षय ने छत्रपति शिवाजी महाराज की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि, ‘आज मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिए सौभाग्य है। मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और मां जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करुंगा!’
View this post on Instagram
शूटिंग के पहले की तस्वीरें की शेयर
बता दें यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी। ये फिल्म मराठी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मैडके, हार्दिक जोशी, सत्या, नवाब खान और प्रवीण तरडे जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, फिल्म की शूटिंग की जानकारी देते हुए अभिनेता ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘जय भवानी, जय शिवाजी !’
View this post on Instagram
ऐसे बने खिलाड़ी कुमार
खिलाड़ियों के खिलाड़ी कहे जाने वाले सुपरस्टार अक्षय ने ‘सौगंध’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में उन्हें इस फिल्म से खास सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने बिना हार माने हुए अपने संघर्ष को जारी रखा और आखिरकार उनकी खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों ने उन्हें बाॅलीवुड का ‘खिलाड़ी कुमार’ बना दिया। अपने फिल्मी करियर के दौरान अक्षय का पूजा बत्रा, रवीना, शिल्पा, प्रियंका चोपड़ा के साथ अफ्रेयर रहा है।

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

