मिर्जापुर 3 को लेकर आई नई अपडेट, अली फजल तैयारी करते दिखें, जाने कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मिर्जापुर 3 को लेकर आई नई अपडेट, अली फजल तैयारी करते दिखें, जाने कब रिलीज होगा तीसरा सीजन

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। मिर्जापुर 3  (Mirzapur 3) का नया अपडेट सामने आया है। मिर्जापुर के दो सीजन अब तक धूम मचा चुके हैं और दर्शक बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे हैं। अब भी मिर्जापुर सीरीज के मिम्स इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। Amazon prime पर सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली वेब सीरीज में एक मिर्जापुर भी है, जो जल्द ही रिलीज हो सकती है। यदि आप भी मिर्जापुर के फैन हैं तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। सीरीज में गुड्डू का किरदार निभाने वाले अली फजल तैयारी करते नजर आए हैं।

यह भी पढ़े… Xiaomi MIX Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द आ रहा है दिलों पर करने राज, लीक हुए इसके कई फीचर्स, जाने

सूत्रों के मुताबिक अली फजल आने वाले सीजन के लिए कुश्ती सीख रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है की इस सीरीज का तीसरा अन्य दोनों सीजन ज्यादा रोचक होने वाला है और दर्शकों को का मनोरंजन भी खूब करने वाला है। बता दें की फिलहाल अली फजल मिर्जापुर 3 की शूटिंग में व्यस्त है, हाल ही उनका सीरीज से जुड़ा पहला लुक भी सामने आया है, जिसने फैंस के मन उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि अब तक मिर्जापुर 3 के रिलीज के तारीख की घोषणा अब तक नहीं हुई है, बावजूद इसके दर्शकों को तारीख के घोषणा का इंतज़ार है।

यह भी पढ़े… Thor: Love and Thunder फिल्म देखने से पहले जान लें रिव्यू, कितनी भाषाओं में हो रही रिलीज

मिर्जापुर 3 में अली फजल के अलावा पंकज त्रिपाठी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 2018 में मिर्जापुर का पहला सीजन आया था और दर्शकों का इंतजार खत्म हुए इसका दूसरा सीजन 2020 में आया था। इस सीरीज के डायलॉग और एक्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। फिल्म के दूसरे सीजन में कालीन भैया के बेटे मुन्ना की मौत दिखाई गई थी। कहा जा रहा है की इस सीजन में कालीन भैया गुड्डू से बदलता लेते नजर आ सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews