Ranbir Kapoor के गाने पर डांस करती दिखी Alia Bhatt, वीडियो वायरल

Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में बनी हुई है। जब से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को सुनाई है तब से ही सभी की नजरें उन पर टिकी हुई है। हर कोई उनके जूनियर बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

Must Read : स्टेशन पर ट्विंकल खन्ना का इंतजार करते नजर आए Akshay Kumar, पोस्ट शेयर कर जताई बेताबी

अभी बीते दिन ही आलिया भट्ट की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो उनकी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की थी। वहीं अभी हाल ही में उनकी एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में आलिया भट्ट अपने पति और बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणबीर कपूर के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। उनकी इस वीडियो को काफी ज्यादा फैंस का प्यार मिल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों आलिया बात अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त चल रही है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग पूरी की। वहीं अब वह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के एक और शेड्यूल को खत्म कर चुकी है।

इस ही फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है। आप देख सकते है वीडियो में आलिया भट्ट चन्ना मेरेया पर डांस करती हुई नजर आ रही है। उनके पीछे रणवीर सिंह भी खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को कारण जोहर शूट कर रहे थे। इस दौरान एक्ट्रेस को एक बेज कलर के कुर्ते में स्पॉट किया गया।

आप देख सकते है वीडियो में आलिया भट्ट अपने मुँह में एक चम्मच लिए हुए नजर आ रही है। जब उन्होंने चन्ना मेरेया पर डांस किया तो पूरी टीम ने उन्हें चीयर अप किया। बात करें रणवीर सिंह की तो वह भी इस दौरान काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे है। उन्होंने लाल रंग की शर्ट और डेनिम पहना हुआ है जिसमे वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews