Alia Bhatt ने फैंस को दिखाया अपनी नन्ही परी का चेहरा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

Alia Bhatt ने फैंस को दिखाया अपनी नन्ही परी का चेहरा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब दिखाई दे रहे हैं। फैंस के इसी एक्साइटमेंट के बीच आलिया भट्ट और एक नन्ही बच्ची का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह आलिया की बच्ची का ही फोटो है जिसमें वह उसे दुलारती हुई दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें आलिया भट्ट एक छोटी बच्ची के साथ हैं। इसके अलावा रणबीर भी बच्चे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेटी को जन्म देने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी थी। आलिया भट्ट ने इसे अपनी जिंदगी की बेस्ट न्यूज कहा था।

View this post on Instagram

A post shared by FilmyXpress (@filmyxpress)

Must Read- Ujjain: मोक्षदायिनी शिप्रा में मिल रहा गंदे नालों का पानी, स्वास्थ्य के लिए बन रहा खतरा

सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें बेड पर लेटी हुई आलिया के पास एक नन्ही बच्ची नजर आ रही है। एक ट्विटर यूजर ने इस फोटो को शेयर किया है, लेकिन बता दें कि यह फोटो फोटोशॉप की गई है। आलिया और रणबीर ने अब तक अपनी शहजादी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी के 2 महीने बाद 27 जून को प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। आलिया की सोनोग्राफी कराती हुई फोटो शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी गई थी। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस के होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे थे। अब आलिया ने बेटी को जन्म दे दिया है और फैंस को इस बात की खुशखबरी मिल चुकी है। बता दें कि आलिया और रणबीर ने 5 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews