‘धुरंधर 2’ इन दिनों सफलता का स्वाद चखती हुई नजर आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हर जगह चर्चा का विषय बन गई है। अपने पहले हिस्से की तरह इसने भी सफलता की इबारत लिखना शुरू कर दिया है। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई इसकी सक्सेस को बयां करती नजर आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की सक्सेस ने अब तक की सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हर कोई रणवीर सिंह की एक्टिंग और फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा हैं। अब आलिया भट्ट को भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन देते हुए देखा गया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धुरंधर की सक्सेस पर बात की है।
ये भी पढ़ें
आलिया भट्ट ने शेयर की पोस्ट
धुरंधर की रिलीज के बाद इस पर रिएक्शन देने में आलिया भट्ट ने काफी समय लगाया। इस वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि “वो धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का लास्ट सीन देखकर काफी इमोशन हो गईं। उन्होंने एक्टर का जसकीरत सिंह के लुक में फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा जसकीरत सिंह रांगी और यह पल सब कुछ है। निर्देशक और अभिनेता के तालमेल का जादू। फिल्म की ऐतिहासिक कमाई के लिए टीम को बहुत बधाई।”
कितना है धुरंधर 2 का कलेक्शन
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाती दिखाई दे रही है। चार दिनों में इसने 450 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। शनिवार रविवार को इसकी कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के पास पहुंच गए। इसने सभी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के पीछे छोड़ दिया है।
अपनी रिलीज के एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शो से फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले दिन इसकी कमाई का आंकड़ा 102.55 करोड़ था। दूसरे दिन इसने 80.72 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई का आंकड़ा 113 करोड़ रुपए रहा। चौथे दिन फिल्म की कमाई 114.85 करोड़ रही। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों में इसने 149.32 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड इसकी कमांक आंकड़ा 691.32 करोड़ पर पहुंच गया है। ये किसी भी फिल्म का अब तक का काफी बड़ा रिकॉर्ड है।