अल्लू अर्जुन और एटली पर लगे गंभीर आरोप, फैंस का कहना पोस्टर हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी किया गया

हाल ही में अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली ने एक साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने की अनाउंसमेंट की। यह अनाउंसमेंट अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर की गई थी, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, जो पोस्टर अल्लू अर्जुन और एटली की ओर से जारी किया गया है, यूज़र्स का कहना है कि यह चुराया हुआ आइडिया है।
अल्लू अर्जुन और एटली पर लगे गंभीर आरोप, फैंस का कहना पोस्टर हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी किया गया

इस समय साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन चर्चा में आ गए हैंदरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली ने एक साथ काम करने की अनाउंसमेंट की है, लेकिन इस अनाउंसमेंट के बाद से ही यूज़र्स का रुख बदला-बदला नजर आ रहा है। दरअसल, यूज़र्स आरोप लगा रहे हैं कि अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर जो फिल्म का पोस्टर और वीडियो रिलीज किया गया है, वह चुराया हुआ है। फिल्म को हॉलीवुड की कॉपी बताया जा रहा है और अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भड़क चुके हैं।

दरअसल, सन पिक्चर्स की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें एटली और अल्लू अर्जुन अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दे रहे थे। अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि यह फिल्म हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर, टिमोथी शैलेमे की फिल्म Dune की कॉपी है।

फैंस बुरी तरह हुए नाराज

एक फैन ने तो एटली पर बुरी तरह गुस्सा उतार दिया। सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने कमेंट किया, “आपको कुछ तो ओरिजिनल बनाना चाहिए मेरे भाई, यह अभी शुरू भी नहीं हुई है और आपने Dune का पोस्टर चुरा लिया है।” जबकि एक अन्य यूज़र ने लिखा, “हमारे देश में इतने बेहतरीन लोग हैं, फिर भी एक-दूसरे को कॉपी क्यों कर रहे हैं? और अगर आप यह करते हैं तो इतने बेशर्म क्यों हैं? इसमें कोई शक नहीं कि पोस्ट अच्छा है, इसलिए उन्होंने सोचा कि रिस्क ले सकते हैं।” यानी अल्लू अर्जुन और एटली की इस अनाउंसमेंट को लेकर लोग नाराज दिख रहे हैं।

क्या इन मूवीज का कॉपी है पोस्टर?

दरअसल, सोशल मीडिया पर यूज़र्स आरोप लगा रहे हैं कि न सिर्फ Dune फिल्म, बल्कि इस पोस्टर के लिए हॉलीवुड की फिल्म Interstellar से भी आइडिया कॉपी किया गया है। एक यूज़र ने लिखा, “यह बहुत यकीन है कि उन्होंने Interstellar, Dune, Star Wars सबका मिक्स बनाकर ही यह पोस्टर बनाया है। लेकिन कोई बात नहीं, अगर एटली इसे अच्छी तरह से प्रेज़ेंट कर सकते हैं, तो मैं यह फिल्म देखने ज़रूर जाऊंगा।” जबकि एक अन्य यूज़र का कहना है कि फिल्म शुरू होने से पहले ही चोरी कर ली गई है।

हालांकि, अब तक इस विवाद को लेकर अल्लू अर्जुन और एटली की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यूज़र्स इंतज़ार कर रहे हैं कि अल्लू अर्जुन इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन और एटली की यह फिल्म एक साइंस-फिक्शन फिल्म होने वाली है, जिसमें वीएफएक्स सुपरवाइजर जेम्स मैडिगन काम कर रहे हैं। बता दें कि इन्होंने ही Iron Man 2 और Transformers जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews