पोस्टपोन हुई ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग, एक्शन सीक्वेंस करते समय चोटिल हुए अल्लू अर्जुन

Allu Arjun injured

Allu Arjun Injured: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक पॉपुलर चेहरा हैं। अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ से उन्होंने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसके सीक्वल ‘पुष्पा 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही यह बताया गया था कि सीक्वल 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अब ऐसी खबर सामने आई है जिससे फैंस थोड़ा निराश हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है।

चोटिल हुए अल्लू अर्जुन

‘पुष्पा 2’ को लेकर बीते कई दिनों से चर्चा हो रही है। अब आ रही खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन कर दी गई है। इसे आगे बढ़ाए जाने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान अल्लू अर्जुन को चोट लग गई थी। वह एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे जिसके चलते उनकी पीठ में चोट आ गई है। एक्टर के चोटिल होने की वजह से शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है। इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन फिर भी फैंस के बीच निराशा देखने को मिल रही है।

कब शुरू होगी शूटिंग

रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की शानदार फिल्म के सीक्वल की शूटिंग रोके जाने की खबर फैंस के लिए थोड़ी हैरान करने वाली है। सभी बेसब्री से फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं इसीलिए इसकी शूटिंग को पोस्टपोन किया जाना उनके इंतजार को बढ़ाने का काम कर रहा है। चोट की वजह से अल्लू अर्जुन को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से फिल्म की शूटिंग वापस शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। अब दर्शक जल्द से जल्द अधिकारी का ऐलान का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिल सके।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews