Allu Arjun lifestyle: 100 करोड़ का बंगला, 7 करोड़ की वैनिटी वैन, बहुत लग्जरी जिंदगी जीते हैं अल्लू अर्जुन

Allu Arjun lifestyle

Allu Arjun Lifestyle News: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन वैसे तो कहीं फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वह उनकी फिल्म पुष्पा द राइज के बाद आए थे जिसमें उन्होंने अपने बेहतरीन किरदार से दर्शकों को दीवाना बना दिया था।

अब एक बार फिर वह अपनी इसी फिल्म के सीक्वल यानी पुष्पा द रूल को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं। कल एक्टर का जन्मदिन है और ठीक उसके 1 दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में दिखाई गई फिल्म की कहानी की झलक फैंस की एक्साइटमेंट को सांतवें आसमान पर पहुंचा चुकी है।

Allu Arjun lifestyle

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी उनके चाहने वाले मौजूद हैं। वह साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के भांजे हैं और इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखते हैं। उनकी लाइफस्टाइल भी काफी लग्जरियस है और आज हम आपको उनके जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

ऐसी है Allu Arjun lifestyle

अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और हैदराबाद में उनका घर मौजूद है जो बहुत ही आलीशान है। एक्टर के इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए है और उन्होंने इसे फेमस इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिद से बनवाया था। इस घर के अलावा उनका एक ऑफिस भी है, इसी के साथ वह एक नाइट क्लब के भी मालिक हैं।

7 करोड़ की वैनिटी वैन

साल 2019 में अल्लू अर्जुन ने एक वैनिटी वैन खरीदी थी जो बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है अंदर से भी उतनी ही आलीशान है। एक्टर ने अपनी इस गाड़ी का नाम फॉल्कन रखा है।

अंदर से इसे जिस तरह से आलीशान रूप में तैयार किया गया है उसे देखकर किसी की भी आंखें फटी रह सकती है। कई सारे फीचर्स से लैस यह वैन काफी स्पेशियस है और इसमें हाईटेक एलईडी लाइट लगाई गई हैं ताकि रोशनी की बिल्कुल भी कमी महसूस ना हो।

अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ

एक्टर जितनी ज्यादा लग्जरियस लाइफ जीते हैं उनकी कमाई भी उतनी ही ज्यादा है। उनका नाम साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल है। करोड़ों की गाड़ियां, आलीशान घर और लग्जरी लाइफ़स्टाइल के साथ वह किसी प्रिंस की तरह अपनी जिंदगी बिताते हैं।

Allu Arjun lifestyle

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की सालाना कमाई 32 करोड़ से ज्यादा की है जबकि उनकी नेटवर्थ 350 करोड़ रुपए के करीब है। फिल्म के लिए वह 15 करोड़ तक चार्ज करते हैं और वैकुंठपुरमल्लो जैसी फिल्म के लिए उन्होंने 25 करोड चार्ज किए थे। फिल्मों के अलावा एड और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वह तीन करोड़ चार्ज करते हैं।

एक्टर का कार कलेक्शन

अल्लू अर्जुन का 100 करोड रुपए का बंगला आलीशान लग्जरी कारों से सजा हुआ है। उनके पास ढाई करोड़ रुपए की रेंज रोवर से लेकर 7 करोड़ की वैनिटी वैन और ऑडी A7, जगुआर एक्सजे एल समेत 80 लाख की बीएमडब्ल्यू एक्स 5 भी है।

इस तरह से इतने आलीशान घर, कार और ढेर सारी कमाई के साथ वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ लग्जरी जिंदगी जीते हैं। उनकी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 का शानदार टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। अपने जन्मदिन के एक दिन पहले फैंस को सरप्राइस देकर उन्होंने हैरान कर दिया है। वीडियो देखने के बाद फैंस से काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews