‘Tiger 3’ का धांसू टीजर रिलीज, एक्शन अवतार से सलमान खान ने मचाई धूम

Tiger 3

Tiger 3 Teaser Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के साथ भाईजान एक बार फिर स्पाई यूनिवर्स में वापसी की तैयारी कर रहे हैं और लगभग 6 साल बाद उन्हें एक बार फिर धमाकेदार एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। फिल्म का इंतजार करना फैंस को भारी पड़ता जा रहा है क्योंकि वह इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि, इसी बीच मेकर्स ने फैंस के दिलों को थोड़ी ठंडक पहुंचाते हुए पहला वीडियो जारी किया है जिसने धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

आया ‘Tiger 3’ का मैसेज

हाल ही में फिल्म ‘टाइगर 3’ की झलक सामने आई थी और पोस्ट को देखते ही फैंस के बीच खलबली मच गई थी। इस पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने ‘टाइगर 3’ का वीडियो कब रिलीज होगा, इस बारे में जानकारी दी थी। फिल्म को शानदार बनाने के लिए और दर्शकों का एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए इस वीडियो को मेकर्स ने टीजर या फिर ट्रेलर के नाम से नहीं बल्कि टाइगर के मैसेज के नाम से जारी किया है।

फेमस फ्रेंचाइजी है टाइगर

बता दें कि ‘टाइगर’ एक बहुत ही फेमस और सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी है। अब तक इसके दो पार्ट सामने आ चुके हैं, पहला हिस्सा साल 2012 में ‘एक था टाइगर’ के नाम से रिलीज किया गया था और दूसरा हिस्सा 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ के नाम से आया था। दोनों ही फिल्मों में सलमान खान और कटरीना कैफ की शानदार जोड़ी देखी गई थी और उनके एक्शन को खूब सराहा गया था। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इन फिल्मों के तीसरे हिस्से ‘टाइगर 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें इससे काफी ज्यादा उम्मीदें भी है। इस फिल्म को यशराज यूनिवर्स के 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है।

टाइगर 3 में पठान

शानदार एक्शन से भरी स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इसी के साथ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी इस फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई देने वाले हैं। जिस तरह से टाइगर ने पठान में कैमियो किया था ठीक उसी तरह से शाहरुख भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।

कब आएगी फिल्म

यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा कर रहे हैं और आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है। खास बात यह है कि इस पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा क्योंकि यह हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी दर्शकों के लिए पेश की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews