Anant Radhika की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरकी अंबानी फैमिली, सजी सितारों की महफिल

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं। शुक्रवार को इन दोनों की संगीत सेरेमनी आयोजित की गई।
Anant Radhika

Anant Radhika Wedding: इस समय देशभर में सबसे ज्यादा चर्चा अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी की हो रही है। दो शानदार प्री वेडिंग इवेंट करने के बाद 12 जुलाई को यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। इनकी शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं जिसमें अंबानी परिवार को जमकर मौज मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। देश और विदेश की नामी हस्तियां अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल होती नजर आ रही हैं।

जमकर झुमा अंबानी परिवार

शुक्रवार को राधिका मरचेंट और अनंत अंबानी की संगीत सेरेमनी रखी गई। इस सेरेमनी में पूरी फैमिली को ओम शांति ओम के हिट गाने दीवानगी दीवानगी पर जमकर डांस करते हुए देखा गया। डांस के दौरान नीता अंबानी ने जहां भरतनाट्यम के स्टेप्स से लोगों का दिल जीत लिया तो वहीं मुकेश अंबानी भी ब्लू कलर के कुर्ते पायजामे और जैकेट में कूल डैड नजर आ रहे थे।

फैमिली ने बंधा समा

सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबसे पहले स्टेज पर अंबानी परिवार के बड़े-बड़े आकाश और दामाद आनंद पिरामल की एंट्री दिखाई गई है। इसके बाद पीछे से श्लोका और ईशा की एंट्री दिखाई गई है। इसके बाद नीता अंबानी भारतनाट्यम स्टेप्स करती हुई नजर आई और मुकेश अंबानी बाहें फैलाए हुए एंट्री लेते दिखाई दिए। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की बिल्कुल फिल्मी एंट्री नजर आ रही है। यहां सब मिलकर दीवानगी दीवानगी पर जमकर डांस करते हैं।

ये सितारे आए नजर

अनंत राधिका की संगीत सेरेमनी में सितारों की शाम सजी हुई नजर आई। यहां पर कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, हार्दिक पांड्या, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, एम एस धोनी और सलमान खान जैसे सितारे नजर आए। सभी संगीत सेरेमनी में जमकर इंजॉय करते हुए दिखाई दिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews