अमीषा पटेल ने डायरेक्टर अनिल शर्मा को दिया करारा जवाब, कहा- 100 करोड़ दो फिर भी नहीं निभाऊंगी ये रोल

अमीषा पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इसी बीच फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ बयान बाजी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने X पर पोस्ट शेयर निर्देशक को करारा जवाब दिया है।
ameesha patel anil sharma

Ameesha Patel’s reply to Anil Sharma’s statement : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल लंबे समय के ब्रेक के बाद ‘गदर 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी धमाकेदार एंट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद वह मीडिया में अक्सर ही छाई रहती हैं, लेकिन इस बार वह इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं।

निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘वनवास’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान अमीषा पर निशाना साधते हुए कहा कि अमीषा को अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।

ये था मामला

दरअसल, मामला गदर फिल्म से जुड़ा हुआ है। 23 साल पहले मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, जिसका सेकंड पार्ट पिछले साल रिलीज हुआ। जिसमें कहानी को 23 साल बाद की दिखाई गई। वहीं, अब इसकी तीसरी फ्रेंचाइजी भी लाने की तैयारी की जा रही है। जिसमें डायरेक्टर अमीषा पटेल को सास के रूप में कास्ट करना चाहते थे, जिसे अभिनेत्री ने निभाने से साफ इनकार कर दिया है। इसलिए दोनों के रिश्ते में काफी ज्यादा कड़वाहट आ चुकी है।

एक्ट्रेस ने X पर शेयर किया पोस्ट

इस पर अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “डियर अनिल जी, यह केवल एक फिल्म है, किसी परिवार की वास्तविकता नहीं। इसलिए मुझे यह तय करने का पूरा अधिकार है कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मैं आपकी बहुत रेस्पेक्ट करती हूं, लेकिन किसी भी फिल्म में सास का किरदार कभी नहीं निभाऊंगी, भले ही इसके लिए मुझे 100 करोड रुपए क्यों न दिए जाएं”

ब्रांड पर है गर्व

आगे उन्होंने एक और पोस्ट X पर शेयर करते हुए लिखा, “डिअर अनिल जी, जैसा कि आप सभी जानते हैं मैनें गदर 2 में केवल एक मां की भूमिका निभाई है, क्योंकि 23 साल पहले गदर वन में यही चुना था और इसके लिए ब्रांड पर मुझे बहुत गर्व है और हमेशा ही रहेगा, लेकिन मैं सास का किरदार कभी नहीं निभाऊंगी।”

वनवास के लिए दी शुभकामनाएं

साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी लिखा कि फैंस तारा-सकीना को ससुर और सास के रूप में नहीं देखना चाहते हैं। वे अपनी तारा को केवल एक हीरो और एक सुपर हीरो के रूप में देखना पसंद करते हैं और मैं भी ऐसा ही करती हूं और आज वनवास के लिए आपको शुभकामनाएं देती हूं।

दोनों के बीच बातचीत बंद

बता दें कि जिस कदर गदर फिल्म ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, ठीक वैसे ही गदर 2 के रिलीज होने पर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। लोग ट्रक और ट्रैक्टर्स में बैठकर थिएटर पहुंचे थे, लेकिन अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल और फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा सॉन्ग की बात इतनी बिगड़ गई है कि दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो चुकी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews