Aishwarya Rai से तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan का कदम, कर डाला ये बड़ा काम

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की खबरें हाल में मीडिया में छाई हुई हैं, जिससे उनके फैंस और परिवार के लोग चिंतित हैं। इस चर्चित जोड़ी ने 2007 में शादी की थी, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते में दरार की बातें सामने आ रही हैं।
Aishwarya Rai

Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की अफवाहों ने हाल ही में मीडिया में काफी चर्चा बटोरी है। अब इन अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने मुंबई में 24.95 करोड रुपए की संपत्तियां खरीदी है। यह संपत्तियां अभिषेक ने मुलुंड वेस्ट में खरीदी है। इन 10 संपत्तियों में उनके पिता अमिताभ बच्चन भी साझेदारी है।

आपको बता दें, अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 16 साल से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन हालिया दिनों में उनके रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं जिससे तलाक होने तक की नौबत आ सकती है। हालांकि इस मुश्किल समय में अभिषेक ने अपने करियर में महत्वपूर्ण निवेश करने का फैसला किया है जिससे उनकी निजी और पेशेवर जीवन में चल रही हलचल के बीच एक नई खबर सामने आई है।

Abhishek Bachchan का नया निवेश

बता दें, अभिषेक बच्चन ने ओबेरॉय रीयल्टी के एटरनिया में स्थित अपार्टमेंट में बड़ा निवेश किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक ने कुल 24.95 करोड रुपए में 10 संपत्तियां खरीदी है। इनमें से 8 यूनिट्स का कॉर्पोरेट एरिया 1,045 वर्ग फीट है। जबकि बाकी दो यूनिट्स का आकार 912 वर्ग फीट है। हर अपार्टमेंट के साथ दो पार्किंग स्पॉट भी मिलते हैं।

1.5 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी

बताया जा रहा है, कि बच्चन परिवार ने इन संपत्तियों के लिए 1.5 करोड रुपए स्टाम्प ड्यूटी के रूप में दिए हैं। अभिषेक के 82 साल के पिता अमिताभ बच्चन ने चार संपत्तियां 10.18 करोड रुपए से ज्यादा में खरीदी, जबकि अभिषेक ने 6 संपत्तियों पर करीब 14.77 करोड रुपए खर्च किए। यह कदम इस वक्त अभिषेक के लिए बड़ा निवेश है। खासकर जब उनके निजी जीवन में चर्चाएं चल रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews