Amitabh Bachchan Birthday: 80वां जन्मदिन मना रहे Big-B, फैंस ने इस तरह किया सरप्राइज, Pm Modi ने दी बधाई

Amitabh Bachchan Birthday: 80वां जन्मदिन मना रहे Big-B, फैंस ने इस तरह किया सरप्राइज, Pm Modi ने दी बधाई

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | सदी के महानायक सुपरस्टार Amitabh Bachchan आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने 80 साल बेमिसाल जन्मदिन को अपने एक अलग अंदाज में मना रहे हैं। उनके 80 साल पूरा करने के बावजूद आज भी वह बहुत एंर्जेटिक रहते हैं और अपने काम के प्रति बेहद निष्ठावान भी हैं। बता दें कि रात के 12 बजे से उनके आवास “जलसा” पर हजारों की संख्या में उनके फैंस एकत्रित हुए थे। जिनसे मिलने वह आधी रात को पहुंचे, जिन्हें देखते ही उनके सभी फैंस की खुशी दोगुनी हो गई। महानायक को अभी तक बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार समेत कई बड़े राजनेताओं ने जन्मदिन की बधाइयां दी है। इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन की बेटी और उनकी पोती ने भी उन्हें अलग अंदाज में मुबारकबाद दिया है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर पूरे देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें – जबलपुर : अधिवक्ता की मौत का मामला, नाराज वकील आज नहीं करेंगे हाईकोर्ट में पैरवी

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता के अलावा नव्या ने अपने ‘नाना’ के साथ बचपन की तस्वीरें साझा की। नव्या ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “आप ना थकोगे कभी आप न रुकोगे कभी.. कर शपथ कर शपथ ..अग्निपथ अग्निपथ। आपके जैसा कोई नहीं है और न ही कभी होगा। जन्मदिन मुबारक हो नाना।” वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाईयां देते हुए लिखा कि, ‘अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह इंडिया की सबसे श्रेष्ठ और अद्भुत फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने कई पीढ़ियों से दर्शकों का मनोरंजन किया और उनका ध्यान हमेशा अपनी तरफ आकर्षित किया। भगवान करें आप एक लंबा और स्वस्थ जीवन बिताए’।

अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म सात हिंदुस्तानी की थी। जिसके बाद उन्होंने एक-से-बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। जिसमें जंजीर, दीवार, शोले, अमर अकबर एंथनी, डॉन, मुकद्दर का सिकंदर, नमक हलाल, कुल्ली, मर्द, शहंशाह, मोहब्बतें जैसी हिट फिल्में की है। अपने 50 सालों के करियर में लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा 14 बार 19 फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। फिल्मों के साथ-साथ वे गायक, एक निर्माता और टीवी प्रजेंटर भी है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री व पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा गया है।

महानायक का जन्म साल 1942 को देश आजाद होने से पहले उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। उनके पिता हिंदी जगत के मशहूर कवि रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बहुत ही आर्दशवादी व्यक्ति हैं।

यह भी पढ़ें – दिवाली पर तुलसी के खास उपाय कर देंगे आपको मालामाल, धन की होगी वर्षा, रोजाना करें ये काम चुपचाप

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews