Amitabh Bachchan Look: Project K से लीक हुआ महानायक का जबरदस्त लुक, वायरल हुई तस्वीर

Amitabh Bachchan Look

Amitabh Bachchan Look Leaked: साउथ की प्रभास की फिल्म आदिपुरुष भले ही दर्शकों को पसंद नहीं आई है, लेकिन कमाई के मामले में इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सुपरस्टार का स्टारडम अभी भी कम नहीं हुआ है और दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी दिखाई देने वाले हैं। अमिताभ जब भी किसी फिल्म में आते हैं अपनी भूमिका से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते हैं। इस वक्त एक्टर का एक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो फिल्म का बताया जा रहा है।

Project K से लीक हुआ लुक

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का लुक छाया हुआ है जिसमें वह लंबे और सफेद बालों में नजर आ रहे हैं। एक्टर का चेहरा काफी गंभीर नजर आ रहा है और उनका इंटेंस लुक फैंस पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म में अमिताभ का किरदार ज्यादा समय के लिए तो नहीं दिखाया जाएगा लेकिन जितने समय के लिए वह स्क्रीन पर आएंगे, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। दर्शक उनका लुक देखने के बाद दीवाने हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन के लुक पर फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर महानायक की तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। वह अमिताभ की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह लुक कितना इंटेंस है। दूसरे ने कहा सर का लुक बहुत अद्भुत है। इसके अलावा कई कमेंट सामने आए हैं।

लुक में लगते हैं 3 घंटे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन को फिल्म के इस लुक के लिए तैयार होने में 3 घंटे का समय लगता है और इसके लिए उन्हें 3 से 4 दिन तक शूटिंग करनी है, जिसके लिए वो सुबह 7 बजे सेट पर पहुंच जाते हैं। वह जल्दी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने वाले हैं।

घायल हुए थे अमिताभ

हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्हें रिब में चोट लग गई थी। चोट काफी गंभीर थी और डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी थी। इस दौरान महानायक अपने फैंस के साथ ब्लॉग के जरिए संपर्क में बने हुए थे और अपनी हेल्थ की अपडेट दे रहे थे। ठीक होने के बाद वह सेट पर फिर से लौट चुके हैं और धमाकेदार तरीके से शूटिंग कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews