
KBC 15 : कौन बनेगा करोड़पति इंडियन टेलीविजन का एक मशहूर क्विज गेम रियलिटी शो है, जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। इस गेम में प्रतिस्पर्धी विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर पैसे जीतने का मौका प्राप्त करते हैं। इस शो के माध्यम से कई लोग करोड़पति बन चुके हैं और इसने उनके जीवन को बदल दिया है। इस शो का मकसद ज्ञान और मनोरंजन का संयोजन करना है जो कि प्रमुख रियालिटी शो के रूप में भारतीय दर्शकों के बीच बहुत पॉप्यूलर है। इस दौरान अमिताभ बच्चन अक्सर अपने जीवन के कुछ मोमेंट्स और अनदेखे पहलू का साझा करते हैं, जिनमें वे अपने फ़िल्म करियर के अनुभवों और जीवन के मूल्यों की बात करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने वहीदा रहमान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बिग-बी ने किया खुलासा
जल्द ही आने वाले लेटेस्ट एपिसोड में वहीदा रहमान को लेकर चौकाने वाला खुलासा करेंगे। दरअसल, हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट ऋचा सिंह से जब बिग-बी सवाल पूछते हैं तो पहला सवाल मेकअप से रिलेटेड आता है। जिसके बाद महानायक अभिनेत्री को लेकर कहते हैं कि वहीदे जी के पास उनका फेवरेट कॉम्पैक्ट है, जिसे वो हमेशा अपने पास रखती हैं और सभी मेकअप के लिए उसी का इस्तेमाल करती हैं। इसे वो कभी भी अपने साथ रखकर ले जाना नहीं भूलती।
इस अवार्ड से किया गया सम्मानित
वहीदा रहमान एक अद्भुत भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं और उन्होंने अपनी अद्वितीय अभिनय के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। हाल ही में वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बता दें कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा में अद्वितीय योगदान के लिए सिनेमा इंडस्ट्री के लोगों को सम्मानित करने के लिए प्रमुख पुरस्कार में से एक है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

