
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अपने पुराने दिन याद आ गए हैं। खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) के साथ बॉलरूम डांस करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने कॉलेज और कोलकाता में बिताए दिनों को याद किया।
Video : तो क्या आ रही है ‘जब वी मेट 2’, करिश्मा कपूर होंगी लीड हीरोइन!
उन्होने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा, “बॉलरूम डांसिंग वह भी लाल आउटफिट पहने इस खूबसूरत महिला के साथ, कृति सेनन..कॉलेज और कोलकाता के पुराने दिन याद आ गए।” ये तस्वीर कौन बनेगा करोड़पति के सेट की है जिसमें अमिताभ बच्चन ब्लैक कलर के सूट में हैं और कृति सेनन के साथ डांस पोज़िशन में खड़े हुए हैं। कृति ने रेड कलर का गाउन पहना है और वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। इस फोटो पर घंटे भर के भीतर ही लाख से अधिक लाइक्स आ गए हैं। फैन्स को बिग बी की ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

