Amitabh Bachchan ने कहा ‘फैशन रिपीट,’ शेयर की ये पुरानी फोटो

Amitabh Bachchan ने कहा ‘फैशन रिपीट,’ शेयर की ये पुरानी फोटो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं इतिहास अपने को दोहराता है। इसी तरह खानपान, कपड़े, और फैशन भी लौटकर आता है। ये बात सिर्फ हम नहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) भी कह रहे हैं। इसकी तस्दीक करते हुए उन्होने अपनी एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो व्हाइट टीशर्त और बड़े से सनग्लासेस लगाए हुए दिख रहे हैं। ये ओवरसाइज सनग्लास है और उनपर काफी फब भी रहे हैं। इसी के साथ उन्होने कैप्शन में लिखा है ‘फैशन रिपीट..70’s की चमक। शायद त्रिशूल फिल्म के मुहूर्त का समय। और मैं देख रहा हूं आज के सितारे भी यही पहन रहे हैं।’ बिग बी की बात सही भी है। हम देख रहे हैं कि एक बार फिर पुराना फैशन लौट आया है। चाहे वो इंडिनय ड्रेसेस हो या रेट्रो लुक या फिर एसेसरीज..हर किसी में पुराने समय की झलक देखने को मिल रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews