काजोल की इस फिल्म को देख अमिताभ बच्चन हुए थे गुस्सा, डायरेक्टर को लगा दी थी फटकार!

समय सबका एक जैसा नहीं रहता है, धीरे-धीरे इसमें भी बदलाव हुआ। अच्छी फिल्मों और किरदारों के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड सहित अन्य कई खिताब मिल चुके हैं।
Amitabh Bachchan

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपने आप में इतना बड़ा नाम बन चुका है कि उन्हें किसी मुकाम तक अब जाने की जरूरत नहीं है। शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करने के बाद उन्होंने उस सफलता को हासिल किया है, जिसके लिए हर एक्टर और एक्ट्रेस सपना देखा करते हैं। इन्हें लोग बादशाह, बिग बी, डॉन सहित अन्य कई नामों से बुलाते हैं। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले अभिनेता हमेशा ही मीडिया में छाए रहते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति सोनी उनके जीवन में बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले उनका फिल्मी करियर थोड़ा सा डगमगा गया था, जिस कारण उन्हें फाइनेंशली दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा था।

KBC का हैं हिस्सा

रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में उन्होंने गेम को होस्ट किया और पिछले कई सालों से वह इस शो का हिस्सा बने हुए हैं। उनका देसी अंदाज वहां आने वाले प्रोतिभागियों को बहुत ज्यादा पसंद आता है। वहीं, फिल्मी करियर की बात करें तो शुरुआती दिनों में उन्होंने फ्लॉप फिल्में भी दी है। उसके बाद भी लोगों को उनकी ही फिल्मों का इंतजार रहता था। थियेटर्स खचाखच फिल्मों से भरी रहती थी। एक दौर था जब लोग उनकी फिल्मों देखने के लिए लंबी लाइन में लगे रहते थे। उस दौरान उनकी टक्कर का कोई भी नहीं था।

एक्टर हो गए थे गुस्सा

अब कई दशक तक इंडस्ट्री में अपनी पकड़ रखने वाले अभिनेता इंटरव्यू और केबीसी के सेट पर कोई न कोई किस्सा सुनाते रहते हैं। जो अगले ही दिन मीडिया में छा जाती है। उन्होंने अपनी एक्टिंग की बदौलत खूब नाम और शोहरत कमाया है। आलम यह है कि आज भी लोग उनकी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार किया करते हैं। इसके अलावा प्रशंसक उनके हमेशा ही उनकी निजी जीवन से जुड़ी जानकारी को जानने के लिए बेताब रहते है। वहीं, एक्टर भी कही न कही अपनी कहानी कह जाते है।

डायरेक्टर राजीव राय ने किया खुलासा

आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा सुनाने जा रहे है। जब अमिताभ बच्चन को सेट पर गुस्सा आ गया था। यह साल 1997 की बात है जब उन्हें एक फिल्म देखकर बहुत ही ज्यादा गुस्सा आया था। इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर को जोरदार फटकार भी लगाई थी। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। जिसका नाम गुप्त था। जिसमें इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा काजोल, मनीषा कोइराला और बॉबी देओल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसका खुलासा भी मूवी के डायरेक्टर राजीव राय ने ही किया है।

एक्टर ने किया ये सवाल

दरअसल, निर्देशक राजीव राय ने बताया कि फिल्म को देखने के बाद एक्टर अमिताभ बच्चन का उनके पास फोन आया था इस दौरान उन्होंने डायरेक्ट उनसे सवाल किया कि राजीव तुम्हें लगता है कि फिल्म में तुमने जो दिखाया है वो सही है। तुम्हें क्या लगता है, आखिर क्या सोच कर तुमने काजोल को किलर बना दिया। केवल इतना ही नहीं, वो सीनियर होने के नाते मुझे डांटे भी, जिसका मैंने बुरा नहीं माना था। साथ ही मेरे पास इन सभी सवालों के एक भी जवाब नहीं थे।

फिल्म रही सुपरहिट

हालांकि, अमिताभ बच्चन को भले ही इस फिल्म को देख कर गुस्सा आया हो, लेकिन मूवी बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी। इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में मिल जाते हैं। उनकी दोनों कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दिया था। ये कह सकते हैं तीनों मुख्य किरदारों के फिल्मी करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है, जिसने इनके जीवन में बड़ा बदलाव किया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews