रात 3 बजे अपनी समस्याओं की बात करते दिखे Amitabh Bachchan, चकराया सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। कई बार उनकी पोस्ट लोगों के सिर के ऊपर से निकल जाती है। अब एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही कुछ शेयर किया है।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को इन दिनों भले ही कोई फिल्म करते हुए नहीं देखा जा रहा हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम और X हैंडल पर उन्हें लगातार कोई ना कोई तस्वीर या अपने विचार शेयर करते हुए देखा जाता है। कई बार ऐसा भी होता है जब लोगों को उनकी बातें समझ नहीं आती है।

महानायक के ट्वीट और पोस्ट कई बार दिमाग घुमा देने वाले होते हैं। ऐसा कई बार हो चुका है कि उनकी बातों के लिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते नजर आए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। उनकी पोस्ट चर्चा का विषय बन चुकी है।

सोशल मीडिया पर छाई अमिताभ की पोस्ट

अपनी पोस्ट में एक्टर को जिंदगी में आने वाली समस्याओं और उनसे डील करने की बात करते हुए देखा गया है। 5 जून को तड़के 3:22 पर उन्होंने अपने ब्लॉग में जिंदगी की परेशानियों के बारे में लिखा। यह कहा की समस्याओं को तुरंत सुलझाने की जरूरत नहीं है। कई बार उसमें पॉजिटिविटी ढूंढने की जरूरत होती है। एक्टर की ये बातें चर्चा में आ गई है।
Amitabh Bachchan

समस्या वैसी ही रहेगी

अमिताभ बच्चन ने लिखा समस्याओं की एक अच्छी बात यह है कि वह बाद में भी समस्या ही रहेगी। उनसे हर दिन और तुरंत निपटना जरूरी नहीं है। इससे हर दिन कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। समस्या के सामने आने से मन में बेचैनी पैदा होती है। जिससे उसके बारे में पूरा ज्ञान और समझ मिलती है और बदले में समझदारी बढ़ती है।

सीखना है जरूरी

अमिताभ ने लिखा कि जब किसी की जिंदगी में समस्या आती है तो वह शिक्षक बन जाती है। क्योंकि इससे कईं पहलुओं के बारे में जानने का मौका मिलता है। यह जानकारी और ज्ञान भविष्य में लोगों को ज्यादा समझदार बनने और इस तरह की परेशानियों का सामना करने के लिए बेहतर रूप से तैयार करता है। एक्टर ने लिखा कि केवल समस्याओं का समाधान के लिए ही नहीं बल्कि उससे जुड़ी संभावनाओं के लिए भी तैयार रहना चाहिए। यही संभावनाएं जीवन को जीने लायक बनाती हैं।

एक्टर का प्रोफेशनल फ्रंट

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो 2024 में उन्हें फिल्म वेट्टेयन में देखा गया था। इन दिनों वो नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में कमल हासन और प्रभास को देखा जाने वाला है। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म रामायण में जटायु के किरदार में देखा जाएगा। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews