हार्ट अटैक के कारण हुई अमिताभ दयाल की मृत्यु , विरुद्ध फिल्म में निभाया था खास किरदार

हार्ट अटैक के कारण हुई अमिताभ दयाल की  मृत्यु , विरुद्ध फिल्म में निभाया था खास किरदार

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । आज सुबह 4:30 बजे अभिनेता – फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल की 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी मृणालिनी पाटील द्वारा की गई है। कुछ दिनों पहले  17 जनवरी को दयाल को एक हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के नमावती  हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया । जांच के बाद उन्हें कोरोना संक्रमण से भी ग्रसित पाया गया  , किंतु कुछ दिनों में ही उनकी जांच नेगेटिव आयी। लेकिन आज सुबह उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांसे ली और दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।

यह भी पढ़े … आपका भाग्यांक बदल सकता है आपकी जिंदगी, अंकों से जानिए आपका भविष्य

बीते दिनों बाद दयाल ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह अस्पताल में भर्ती दिखाई दिए वीडियो वीडियो के माध्यम से उन्होंने मोटिवेशनल संदेश भी साझा किया और कहा कि , कभी हार मत मानो … भगवान आपको सर्वश्रेष्ठ देने के लिए इंतजार कर रहे हैं लड़ते रहें। सभी ए.डी. से प्यार करें। ”

अमिताभ दयाल कि पत्नी मृणालिनी पाटिल के कथानुसार उन कई उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा तथा उनके परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ से अंतिम संस्कार में आकर भाग लेंगे। बता दे कि अमिताभ दयाल का हिंदी सिनेमा में योगदान बहुत ही सक्रिय रहा,  उनकी हालिया फिल्म “विरुद्ध” है । उन्होंने अपने जीवन काल में  “कगार :- लाइफ ऑन द एज”,  रंगदारी , तथा अमिताभ बच्चन के साथ विरुद्ध फिल्म , “यह दिल्लगी ” , “धुआँ ” जैसी  प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews