Amitabh Rekha Old Pics Viral: अमिताभ बच्चन और रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पुराने और चर्चित कपल में से एक हैं। इनकी लव स्टोरी के किस्से आज भी याद किए जाते हैं। यह कपल अब भले ही अपनी अपनी जिंदगी में बहुत आगे निकल चुका हो लेकिन जब भी इनकी तस्वीरें सामने आती है, हर किसी के जेहन में पुराने किस्से ताजा हो जाते हैं।
हाल ही में ट्विटर पर इन दोनों कलाकार की फिल्म दो अनजाने और मुकद्दर का सिकंदर के सेट की कुछ अनदेखी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है और वो इनपर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को देखकर कोई भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा।
ये भी पढ़ें
यहां देखें Amitabh Rekha Old Pics
एक सोशल मीडिया यूजर ने अमिताभ बच्चन की कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है जो फिल्म दो अनजाने की शूटिंग के दौरान दार्जिलिंग में ली गई है। इसमें नजर आ रहा अमिताभ बच्चन का 70s का लुक किसी को भी हैरान कर सकता है। सूट बूट में टाई लगाएं महानायक बिल्कुल हैंडसम हंक नजर आ रहे हैं।
एक अन्य तस्वीर जो सामने आई है उसमें अमिताभ प्रेम चोपड़ा के साथ कार में बैठकर शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों को देखकर यह साफ तौर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शूटिंग के समय ली गई तस्वीर है।
एक तस्वीर है जिसमें रेखा अमिताभ बच्चन के कंधे पर हाथ रखकर खड़ी हुई है और उनके साथ में फेमस क्लासिकल डांसर और कोरियोग्राफर गोपी कृष्ण नजर आ रहे हैं।
अमिताभ और रेखा की केमिस्ट्री
इन थ्रोबैक तस्वीरों में रेखा और अमिताभ की एक रोमांटिक फोटो की सामने आई है जो उनकी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग के दौरान की है। 1978 में आई इस फिल्म में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री बहुत ही शानदार थी और तस्वीर देखकर इस बात का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।
इस फिल्म का गाना एक एहसान कर अपने मेहमान पर जो रेखा और अमिताभ पर फिल्माया गया है आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है और किसी ना किसी की प्ले लिस्ट में जरूर शामिल रहता है। इसकी रिकॉर्डिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें म्यूजिक कंपोजर कल्याणजी, किशोर कुमार लता मंगेशकर के साथ नजर आ रहे हैं।
बता दें कि दो अनजाने फिल्म 1976 में आई थी और इसमें अमिताभ और रेखा के साथ मिथुन चक्रवर्ती, प्रेम चोपड़ा और ब्रह्मचारी नजर आए थे। वहीं सिकंदर 1978 में आई थी जिसमें इन दोनों कलाकारों के साथ कादर खान, विनोद खन्ना,अमजद खान, रंजीत समेत कई कलाकार नजर आए थे। 47साल बाद वायरल हुई इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और जमकर अपना प्यार लूटा रहे रहे हैं।
अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी
अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी बहुत पुरानी है और एक समय ऐसा था जब इन दोनों को बॉलीवुड की हॉट जोड़ी कहा जाता था। दोनों के बीच सीक्रेट लव था जो इनकी एक साथ की गई कई सारी फिल्मों की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। महानायक ने कभी भी रेखा के साथ अपना प्यार कबूल नहीं किया लेकिन कहा जाता है कि एक्ट्रेस के दिल में आज भी उनके लिए जगह है और यही वजह है कि वह अपनी मांग भरती हैं।
दोनों से जुड़े कई किस्से चर्चित है और एक किस्से के मुताबिक जब अमिताभ और रेखा का प्यार परवान चढ़ रहा था उस समय ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी की थी और शादी में रेखा मांग भर कर पहुंच गई थी और उसके बाद हर जगह चर्चा चली थी कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह अपनी शूटिंग से सीधा कार्यक्रम में पहुंची थी और यह सब उनके गेट अप का हिस्सा था जिसे वह हटाना भूल गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1976 में इन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था लेकिन कभी भी सार्वजनिक तौर पर ये अपना रिश्ता सामने नहीं लेकर आए।
