बहन की शादी में स्मोक करती नजर आई Ananya Panday, हैरान फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Ananya Panday Photos

Ananya Panday Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हमेशा ही अपनी खूबसूरती के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार उन्हें उनकी एक्टिंग के चलते ट्रोल किया जाता है और लुक्स पर भी सवाल उठाए जाते हैं। एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचाती हुई नजर आ रही है। इन्हें देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चंकी पांडे के भाई और अनन्या पांडे के चाचा चिक्की पांडे इस समय चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि उनकी बेटी अलाना पांडे शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं जिनमें बॉलीवुड के सितारों का मेला देखा जा रहा है। बीते दिनों अनन्या पांडे भी अपनी बहन की शादी के फंक्शन को इंजॉय करने के लिए पहुंची थी और बहुत खूबसूरत आउटफिट में नजर आई थी।

वायरल हुई Ananya Panday Photos

अपनी बहन की शादी के मेहंदी फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंची अनन्या पांडे उस समय ट्रोल हो गई जब भीड़ में खड़े होकर स्मोकिंग करती हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

तस्वीरों में उनके हाथ में सिगरेट नजर आ रही है और वह धुआं उड़ाती दिखाई दे रही हैं। देखने के बाद फ्रेंड नाराज हो गए हैं और एक्ट्रेस को तरह-तरह की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें सेहत के बारे में सजग कर रहे हैं वही कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।

अनन्या पांडे को देख हैरान हुए यूजर्स

अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को इस तरह से खुले में सिगरेट पीते हुए देख यूजर्स तरह तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक ने लिखा मेरी अनन्या ऐसा नहीं कर सकती। दूसरे ने कहा इन लोगों के पास दिमाग नहीं होता है कूल दिखने के लिए सब कुछ करते हैं।

Ananya Panday Photos

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह इतनी खूबसूरत है, इसके होंठ भी इतने प्यारे हैं, यकीन नहीं होता कि स्मोक करती है। एक यूजर ने लिखा की तस्वीरें देखकर मैं हैरान हो गया हूं और यह बात साबित हो गई है कि जो आप देखते हैं वह सही नहीं होता।

अलान के प्री-वेडिंग फंक्शन

अलाना पांडे की शादी के सारे फंक्शन सोहेल खान के घर पर किए जा रहे हैं। जहां पर सलमान खान, हेलेन, अलवीरा, बॉबी देओल, अतुल अग्निहोत्री, चंकी पांडे, भावना पांडे समेत इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए।

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट

अनन्या पांडे की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं। इसके पहले उन्हें विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में देखा गया था लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

वहीं हाल ही में एक्ट्रेस तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में आदित्य रॉय कपूर के साथ वॉक किया था। दोनों कलाकार वैसे भी लंबे समय से अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews