पंजाब की मिडिल क्लास फैमिली से हैं अनीत पड्डा, जानें कैसे बनी ‘सैयारा’ स्टार

अनीत पड्डा इन दिनों अपनी फिल्म सैयारा की वजह से काफी चर्चा में हैं। यह उनके करियर की पहली ऐसी फिल्में जिसने उन्हें सफलता दिलाने का काम किया है। आज हम आपको उनके करियर के बारे में बताते हैं।
Aneet Padda

अहान पांडे और अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने अपनी फिल्म सैयारा से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह इन दोनों सितारों की ऐसी फिल्म है, जिसने इन्हें पहली बार में ही दर्शकों का फेवरेट बना दिया है। दोनों की शानदार केमिस्ट्री और डैशिंग लुक ने धमाल मचा दिया है।

अहान पांडे के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं क्योंकि वह अनन्या पांडे के भाई हैं और चंकी पांडे उनके चाचा लगते हैं। किसी ने सोचा नहीं था कि पांडे फैमिली से निकाला यह लड़का बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहली ही फिल्म में धमाल मचा देगा। ‘सैयारा’ की लव स्टोरी कुछ ऐसी निकली कि वह सब के फेवरेट बन गए। आह्वान के बारे में आप काफी कुछ जानते होंगे लेकिन आज हम आपको फिल्म के लीड एक्ट्रेस अनीत के बारे में बताते हैं।

पंजाब से हैं अनीत (Aneet Padda)

सैयारा फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीता पंजाब की एक जाट फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 14 अक्टूबर 2002 को अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय सिख परिवार में उनका जन्म हुआ। अमृतसर के ही स्प्रिंग डेली सीनियर स्कूल से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद वह दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज में पढ़ी। यहां उन्होंने समाजशास्त्र में और इसी के साथ विज्ञापनों में मॉडलिंग करना शुरू किया। इसी मॉडलिंग ने उन्हें धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ मोड़ दिया।

कैसे हुई एक्टिंग की शुरुआत

मॉडलिंग करते हुए धीरे-धीरे एक्टिंग की तरफ अनीत का रुख हुआ और उन्होंने 2002 में आई फिल्म सलाम वेंकी में छोटी सी भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इस कैरेक्टर से उन्हें ज्यादा पहचान तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने कोशिश जारी रखी। उन्हें अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज बिग गर्ल्स डॉन्ट क्राई में भी देखा गया। यह बोर्डिंग स्कूल जाने वाले दोस्तों के इर्द-गिर्द बनाई गई एक कहानी थी।

सैयारा ने चमका दी किस्मत

अनीत छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स में काम तो करती रही लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली। जब उनके हाथ मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा सैयारा लगी तो जैसे सफलता ने उन्हें खुद ही चुन लिया। अहान के साथ उनकी जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि यह दोनों कलाकार इस समय हर जगह चर्चा में हैं। YRF यूनिवर्सिटी इस फिल्म में एक्ट्रेस ने वाणी नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है जो एक सिंगर बनना चाहती है। उसकी मुलाकात एक उभरते हुए सिंगर से होती है और फिर दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत होती है। रिलीज के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना दिए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aneet Padda (@aneetpadda_)

काफी ग्लैमरस हैं अनीत

अनीत की खूबसूरती को देखकर हर कोई उनका फैन हो गया है। लोगों ने तो उन्हें अगला नेशनल क्रश बोलना भी शुरू कर दिया है। अगर उनके लुक की बात करें तो बड़े पर्दे के अलावा पर्सनल जिंदगी में भी वह काफी ग्लैमरस हैं। अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करते देखा जाता है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यहां उन्होंने 60 पोस्ट शेयर की है, जो उनके अलग अलग प्रोजेक्ट्स और ग्लैमरस लुक की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews