Animal Pre Teaser: रणबीर कपूर की फिल्म के प्री-टीजर ने मचाया धमाल, दीवाने हुए फैंस

Animal Pre Teaser

Animal Pre Teaser Out: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म एनिमल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और हाल ही में इस फिल्म का प्री टीजर रिलीज किया गया है, जो बहुत ही धमाकेदार लग रहा है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म के टीजर को देखकर आपको किसी तूफान के आने का एहसास होने वाला है। मुख्य टीजर वीडियो और फिल्म के ट्रेलर से इसकी पूरी कहानी के बारे में जानकारी सामने आ जाएगी। हालांकि, इस छोटी सी वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म धमाकेदार होने वाली है।

देखें Animal Pre Teaser वीडियो

फिल्म एनिमल के प्री टीजर वीडियो को जारी करने के साथ मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि इसका मुख्य टीजर जल्द ही जारी किया जाएगा, जो दर्शकों का दिल जीत लेने वाला है। वीडियो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट 10 गुना बढ़ गई है और सभी बेसब्री से 11 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

एनिमल के निर्देशक

फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जो उनकी दूसरी हिंदी मूवी है और इससे पहले वह कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं। संदीप की पहली फिल्म अर्जुन रेड्डी थी जो साउथ में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उसी के बाद इसे हिंदी में कबीर सिंह के नाम से बनाया गया था। जो उनके करियर की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई। अब वो जल्द ही रणबीर कपूर के साथ एनिमल के जरिए धमाका मचाने की तैयारी में हैं।

एनिमल की स्टार कास्ट

फिल्म एनिमल की स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, तृप्ति डिमरी, शरत सक्सेना जैसे कई सितारे अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे। टी सीरीज के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री लेने के लिए तैयार है और दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews