‘एनिमल’ ने RRR और जवान जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे, दो दिनों में की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई

‘एनिमल’ ने RRR और जवान जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे, दो दिनों में की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई

Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल ने इंडियन बॉक्स ऑफिस में तहलका मचा रखा है। फिल्म इस वक्त ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म एनिमल का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म देखने के लिए भारी तादाद में होड़ मची हुई है। सिनेमाघरों में ऑडियंस की सुबह से रात तक भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यह फिल्म जल्द ही 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

महज दो दिन में की ताबड़तोड़ कमाई

एनिमल फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था और आज फिल्म का तीसरा दिन है। इस समय एनिमल फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। जिस स्पीड से यह फिल्म कमाई कर रही है, इसको लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 2023 की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है। अब तक की कमाई की बात करें तो फिल्म ने महज दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

Animal बन सकती है 2023 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से देखा जाए तो रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 54.75 करोड़, दूसरे दिन 58.37 करोड़ का बिजनेस किया है। देखा जाए तो सिर्फ दो दिनों में फिल्म एनिमल ने 113.12 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं, अगर साउथ लैंग्वेज की बात की जाए तो इस फिल्म ने पहले दिन 9.5 करोड़ और दूसरे दिन 8.90 करोड़ कमाए हैं। इस तरह फिल्म की टोटल कमाई अब तक 131.7 करोड़ हो चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by T-Series (@tseries.official)

 रिलीज के पहले ही दिखने लगा था असर

एनिमल फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके ट्रेलर ने इस कदर धमाल मचा रखा था कि हर कोई बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहा था। एनिमल फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चाएं हो रही थी। संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्टेड फिल्म एनिमल को तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews