Anjali Arora के डांस मूव्स ने इंटरनेट पर लगाई आग, नेहा कक्कड़ ने भी बांधे तारीफों के पुल

अंजलि अरोड़ा को हम सभी सोशल मीडिया सेंसेशन के नाम से पहचानते हैं। अक्सर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली अंजलि ने एक बार पर इंटरनेट पर आग लगा दी है।
Anjali Arora

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) हमेशा किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनका कोई डांस वीडियो वायरल होता है तो कभी बोल्ड फोटोशूट चर्चा में आ जाता है। कुछ दिनों पहले ही उनका गाना दिल पर चलाई छुरिया बहुत वायरल हुआ था। अब एक बार फिर उन्होंने एक ऐसी रील शेयर की है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

अंजलि को अक्सर अपने बोल्डनेस की वजह से ही चर्चा मिलती है लेकिन इस बार उन्होंने सारी हदें पार करते हुए इंटरनेट पर आग लगा दी है। ब्लू कलर के बोल्ड आउटफिट में वह नेहा कक्कड़ के गाने पर डांस कर रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

अंजलि अरोड़ा का वीडियो (Anjali Arora)

अंजलि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। ब्लू कलर के बोर्ड आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड में नेहा कक्कड़ का गाना तू प्यासा है सुनाई दे रहा है। जिस पर वह धांसू डांस मूव कर रही हैं। कुछ लोग उनके इस डांस को हॉट बता रहे हैं तो कुछ बोल रहे हैं कि वो शर्म हया भूल गई हैं।

लोगों ने जमकर लिए कमेंट

अंजलि अरोड़ा का यह वीडियो सामने आने के सोशल मीडिया पर कमेंट की बहार देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा बाप रे, सो हॉट। अंजलि के फैंस भी उन्हें देखकर दीवाने हो गए हैं। कमेंट सेक्शन में जमकर हार्ट और फायर इमोजी देखने को मिल रही है।

पहले भी हुई हैं ट्रोल

अंजलि अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अधिकतर समय उन्हें अपनी पोस्ट की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। सबसे पहले उनका कच्चा बादाम वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने बहुत बोल्ड डांस स्टेप किए थे। इसके बाद लोगों ने उनका नाम कच्चा बादाम गर्ल रख दिया था। वह सॉन्ग और एल्बम में भी काम कर चुकी है और रियलिटी शो लॉकअप के पहले सीजन में भी उन्हें देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews