अब चांद पर घर बसाएंगे Priyanka Chahar Choudhary और Ankit Gupta, फैंस ने दिया नायाब तोहफा

Ankit Gupta

Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे हैं और दर्शकों को इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग बहुत पसंद आती है। सभी इन्हें कपल के रूप में देखते हैं, हालांकि, इन दोनों ने कभी भी इस बारे में ऑफिशियल तरीके से कोई बात नहीं की है और एक दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त बताया है।

अब भला ये दोनों रिश्ते को एक्सेप्ट करें या ना करें लेकिन इन दोनों की जोड़ी की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है और ये हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर ये कपल चर्चा में आ गया है क्योंकि इन्हें फैंस की तरफ से बहुत ही नायाब और खूबसूरत तोहफा मिला है। इस बार गिफ्ट में कोई फोटो फ्रेम, केक, फूल या फिर मग नहीं है बल्कि एक फैन ने इन्हें चांद की एक एकड़ जमीन गिफ्ट के तौर पर दी है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Ankit Gupta को मिला तोहफा

अंकित गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेर की है जिसमें उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को भी टैग किया है। इसमें उन्होंने चांद पर एक एकड़ जमीन गिफ्ट करने वाले फन को भी शुक्रिया कहा है। अंकित को नहीं बल्कि प्रियंका को भी यह जमीन गिफ्ट के तौर पर दी है और इतना नायाब गिफ्ट पाकर दोनों खुशी से फूल नहीं समा रहे हैं।

Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta

Ankit ने दिखाया तोहफा

वीडियो में अंकित ने बॉक्स को भी अनबॉक्स किया है, जिसमें चांद पर खरीदी गई जमीन का सर्टिफिकेट रखा हुआ है। इसके अलावा एक चांद दिखाई दे रहा है जिस पर I Own Moon लिखा दिख रहा है।

प्रियंका और अंकित का प्यार

प्रियंका और अंकित का बॉन्ड कितना मजबूत है इस बात का जीता जागता सबूत तो लोगों को रियलिटी शो बिग बॉस के दौरान देखने को मिल गया है। इन दोनों की तीखी नोक झोंक और फिर प्यार से एक दूसरे का मानना हर किसी का दिल जीत लिया करता था।

View this post on Instagram

A post shared by Play Dmf (@playdmfofficial)

ये दोनों प्यार से एक दूसरे को अलग-अलग नाम से पुकारते भी हैं प्रियंका जहां एक्टर को अंकी कहती हैं, तो अंकित उन्हें कभी-कभी बेटा कहते हुए भी दिखाई देते हैं। बिग बॉस के बाद इन दोनों का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था और इसके पहले भी ये एक सीरियल में साथ नजर आ चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews