शादी से पहले बैचलर ट्रिप पर निकली अंशुला कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की झलकियां

बोनी कपूर की बेटी अंशुला अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले उन्हें बैचलर ट्रिप इंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ झलकियां सामने आई है।
Anshula Kapoor

बोनी कपूर की बेटी अंशुला इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करने वाली हैं। शादी से पहले उन्हें जमकर अपनी लाइफ एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। इन दिनों वह अपने दोस्तों के साथ साउथ कोरिया के सियोल में बैचलर पार्टी कर रही हैं। यहां से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।

अंशुला को जमकर अपनी बैचलर ट्रिप इंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर की है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में हर पल को जीती हुई दिखाई दे रही हैं। इस ट्रिप में उनके साथ घर का कोई सदस्य नहीं है बल्कि वह अपने दोस्तों के साथ निकली है और जमकर लुत्फ को उठा रहीं हैं।

बैचलर ट्रिप पर निकली अंशुला

अंशुला ने अपनी इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इसमें अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर या खुशी कपूर नहीं बल्कि हर जगह उनके दोस्त दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद कई लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। अंशुला के भाई अर्जुन ने भी इस पर रिएक्ट किया है।

लेकर गईं भाई की जैकेट

अर्जुन कपूर ने अपनी बहन की इस पोस्ट पर शानदार कमेंट लिखा है। उन्होंने लिखा पिंक जैकेट रिटर्न। इससे यह जाहिर है कि वह अपने भाई की जैकेट लेकर ट्रिप पर निकली है। इसका उन्होंने जवाब भी दिया है।

6 महीने पहले हुई सगाई

बोनी कपूर की बेटी की सगाई 6 महीने पहले उनके बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ हुई थी। इस सगाई के दौरान केवल कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। 6 महीने बाद जब यह कपल शादी करने जा रहा है तो ऐसा लग रहा है कि बॉलीवुड के तमाम सितारे इस शादी का हिस्सा बन सकते हैं।

कैसे शुरू हुआ सफर

अंशुला ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया था कि रोहन ने उन्हें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में प्रपोज किया था। इन दोनों की पहली बातचीत रात 1:15 पर शुरू हुई थी और सुबह 6 बजे तक चली थी। इसके बाद इन्हें एक दूसरे से जुड़ाव महसूस हुआ। इसके करीब 3 साल बाद रोहन ने उन्हें न्यूयॉर्क में शादी के लिए प्रपोज किया था। इस बारे में सोशल मीडिया पर अंशुला ने कहा था कि हमारी बातचीत शुरू होने के 3 साल बाद मेरे पसंदीदा शहर में सेंट्रल पार्क के सामने उन्होंने प्रपोज किया। भारतीय समय के मुताबिक ठीक 1:15 पर और दुनिया जैसे कुछ देर के लिए रुक गई, मैंने कहा हां।

कौन है रोहन

रोहन पेशे से स्क्रीन राइटर है और कई सारे प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं। वह करण जौहर की धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ फ्रीलांस स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने पुणे की फ्लेम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और न्यूयॉर्क फ़िल्म एकेडमी से स्क्रीन राइटिंग की पढ़ाई की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews