अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को किया टारगेट, एकता कपूर ने पोस्ट के जरिए कसा तंज

नेटफ्लिक्स पर 'एडोलेसेंस' (Adolescence) नाम की वेब सीरीज आई है, जो कि हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। अनुराग कश्यप ने इसकी तारीफ सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर किया था।
Anurag Kashyap

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कोई ना कोई एक्टर निदेशक बयान बाजी को लेकर मीडिया में छाए रहते हैं। इसी बीच अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड को टारगेट किया। जिस पर एकता कपूर ने पलटवार करते हुए तंज कसा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स पर ‘एडोलेसेंस’ (Adolescence) नाम की वेब सीरीज आई है, जो कि हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। अनुराग कश्यप ने इसकी तारीफ सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर किया था। जिसमें Owen Cooper ने मुख्य भूमिका निभाई है।

हालांकि, एकता कपूर को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज करते हुए पोस्ट शेयर किया। इसके बाद दोनों के बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

स्टोरी की शेयर

एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, “पैसों से ज्यादा अगर आर्ट पर फोकस किया जाए, तो हमारा सिनेमा भी किसी हॉलीवुड सीरीज से कम नहीं।” आगे उन्होंने लिखा, “जब इंडियन क्रिएटर इस बात पर रोते हैं कि इंडियन कंटेंट में अब दम नहीं रहा है, तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। वे लोग इंटरनेशनल टीवी सीरीज और फिल्मों की तारीफ करते हैं। अगर वह लोग ऐसा करते हैं, तो क्या यह उनका एक है या गुस्सा। कहा जाए कि वह अपने दिमाग में गलत धारणा हमारे सिनेमा को लेकर बनने जा रहे हैं।”

छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग

आगे उन्होंने लिखा, “जब सुपर बॉयज आफ मालेगांव और मेरी जिगरी दोस्त हंसल मेहता की फिल्म बकिंघम पैलेस थिएटर में चल नहीं पाई थी तो क्या हम यहां सही चीज को दोस्त दे सकते हैं। ऑडियंस के कारण यह फिल्में चल नहीं पाई, लेकिन यह भी बात है कि इसमें रियल लोग भी आते हैं, जो कंटेंट को पसंद करते हैं, लेकिन जब हम ऑडियंस को दोष देते हैं तो उसमें वह लोग भी पिस जाते हैं, जिन्हें फिल्म पसंद आई। इस बयान बाजी के बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews