कोरियन ड्रामा में अपनी एक्टिंग का जादू चलाएंगी अनुष्का सेन, इस एक्टर संग आएंगी नजर

टेलीविजन एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने एक बड़ा कमाल कर दिखाया है। वो कोरियन फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। जल्द ही उनकी ये फिल्म रिलीज की जाएगी।
Anushka Sen

टेलीविजन एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बालवीर और झांसी की रानी जैसे धारावाहिकों से फैंस के दिलों पर राज करने वाली यह एक्ट्रेस अब विदेशी जमीन पर भारत का नाम रोशन करती नजर आएगी। इस बात से उनके फैंस काफी खुश हैं।

दरअसल, अनुष्का के हाथ एक कोरियन ड्रामा फिल्म लगी है, जिसे लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार उनके हाथ कौन सा प्रोजेक्ट लगा है। वो किन कलाकारों के साथ काम करने वाली हैं और फिल्म किस दिन रिलीज होगी।

अनुष्का सेन को मिली के ड्रामा मूवी

इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकार इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखा रहे हैं। उन्हें में से एक नया अनुष्का सेन का भी है। हमेशा से कोरियन ड्रामा की प्रशंसक रहीं एक्ट्रेस को दक्षिण कोरियन फिल्म में काम करने का मौका मिला है। वो म्यूजिकल फिल्म जेजू ओले में एक्टर कांग ह्यूंग सियोक के साथ नजर आएंगी।

सच हुआ एक्ट्रेस का सपना

अनुष्का ने कहा कि मैंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है क्योंकि मुझ पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के जिम्मेदारी थी। दक्षिण कोरिया के किसी प्रोजेक्ट से जोड़ना अनुष्का के लिए पहला मौका नहीं था। इसके पहले साल 2023 में वह यहां की पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं। उनका कहना है कि कोरोना के दौरान वह अपनी मां के साथ कोरियन ड्रामा देखा करती थी। उनकी मां पहले इंसान थी जो कहती थी कि मैं एक दिन ऐसा कुछ करते हुए देखना चाहूंगी। अब जब पीछे देखती हूं तो यह सिर्फ एक सपना का सच होना नहीं है बल्कि वह है जिस पर मेरी फैमिली में शुरू से विश्वास किया।

कब आएगी फिल्म

अनुष्का सेन की ये कोरियन फिल्म कब रिलीज होगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है क्योंकि इसकी आधिकारिक डेट रिलीज नहीं की गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये इस साल नवंबर में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews