एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थी Anushka Sharma, शॉपिंग के दौरान मिला मॉडलिंग ऑफर, ऐसे बनी शाहरुख की हीरोइन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 36 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने खूब सफलता हासिल की है।
Anushka Sharma

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। इंडस्ट्री से उनका कोई संबंध नहीं है, लेकिन आउटसाइडर होने के बावजूद भी शानदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। वह न सिर्फ इंडस्ट्री की टॉप बल्कि हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है और वो दो बच्चों को मां बन चुकी हैं। आज एक्ट्रेस 36 साल की हो गई हैं और अपना जन्मदिन मना रही हैं।

टैलेंट के दम पर मिली सफलता

अनुष्का शर्मा इस समय अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में है और हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। 15 फरवरी को अनुष्का अकाय की मां बनी हैं। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो अपनी हर फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने बैंड बाजा बारात, ए दिल है मुश्किल, रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों में काम किया है।

बनना चाहती थी पत्रकार

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक समय ऐसा था जब अनुष्का को एक्ट्रेस नहीं बल्कि पत्रकार बना था। हालांकि, किस्मत उनके लिए पहले ही मंजिल तय कर चुकी थी। उन्हें मॉडलिंग में पहला ब्रेक मिला। दरअसल फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने उन्हें एक मॉल में शॉपिंग करने के दौरान देखा था और रैंप वॉक करने का ऑफर दे दिया। एक्ट्रेस तुरंत ही इस ऑफर को स्वीकार कर लिया और यही से उनका मॉडलिंग करियर शुरू हुआ।

ऐसे मिली फिल्म

मॉडलिंग में अपना लक आजमाने के बाद एक्ट्रेस रब ने बना दी जोड़ी के ऑडिशन के लिए पहुंची। वह बहुत सिंपल हो साधारण लड़की थी और आदित्य चोपड़ा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। करण जौहर ने भी उन्हें लेने से मना कर दिया था। लेकिन फिल्म अपना कलाकार चुन चुकी थी और आखिरकार अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला।

एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के साथ तीन और फिल्में की। इसके अलावा अपने बेहतरीन अभिनय के लिए वह कई सारे अवार्ड जीत चुकी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews