
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन इन दिनों अपनी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 18 सितंबर को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा चुका है। यह सीरीज काफी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि इसमें बॉलीवुड के कई पहलुओं के बारे में बताया गया है।
आर्यन खान ने इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आउटसाइडर इंडस्ट्री में जमने के लिए संघर्ष करता है। इस सीरीज में बड़े-बड़े सितारों का कैमियो देखने को मिला है। इसमें एक्ट्रेस आन्या सिंह भी नजर आई हैं।
आन्या सिंह का मुख्य किरदार (Anya Singh)
बैड्स ऑफ बॉलीवुड में वैसे तो कहीं सारे सितारे नजर आ रहे हैं लेकिन लीड एक्टर के तौर पर लक्ष्य लालवानी, सहर बंबा और आन्या सिंह को देखा जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने सानिया का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने फिल्म के कैरेक्टर आसमान सिंह की मैनेजर का किरदार निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस काफी सराहा जा रहा है। सीरीज में उनका लुक एकदम डीसेंट और एलिगेंट दिखाया गया है लेकिन रियल लाइफ में वह बहुत बोल्ड हैं। अपने बोलने से वह बड़ी-बड़ी अभिनेत्री को टक्कर देती हैं।
इंस्टाग्राम पर ग्लैमरस फोटो
आन्या सिंह की बोलने का अंदाजा सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के जरिए लगाया जा सकता है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 186000 लोग फॉलो करते हैं। बिकनी से लेकर बॉडीकॉन ड्रेस और ट्रेडीशनल आउटफिट फैशन गेम खेलना उन्हें अच्छी तरह से आता है। उनके ग्लैमरस फोटो देखने के बाद आप अपनी नज़रें नहीं हटा पाएंगे।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो बैड्स ऑफ बॉलीवुड से पहले उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कैदी बेड से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद वह खो गए हम कहां और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में दिखाई दी। उन्हें नेवर किस योर बेस्टफ्रेंड सीजन 1 और 2 और जी करदा जैसी सीरीज में काम करते हुए देखा जा चुका है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

