जबरदस्ती अरबाज खान की कार में घुसा शख्स, बाउंसर्स ने किया बाहर, घटना से शॉक्ड नजर आए एक्टर

सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान के साथ हाल ही में एक अजीब घटना देखने को मिली। कोलकाता में कार्यक्रम से बाहर निकालने के दौरान एक शख्स जबरदस्ती उनकी कार में घुस गया। इससे मौके पर हल्ला मच गया।
Arbaaz Khan

बॉलीवुड एक्टर का सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, वो कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उनकी सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली। एक शख्स जबरन उनकी गाड़ी में बैठ गया जिसे सुरक्षाकर्मियों ने हटाया।

58 साल के एक्टर जब कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाहर निकल रहे थे तब एक व्यक्ति उनकी कार में बैठ गया। यह सब होता देख अरबाज काफी शॉक्ड दिखाई दिए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

अरबाज की गाड़ी में घुसा शख्स

जो वीडियो सामने आया है उसमें अरबाज अपनी कार के पास खड़े हुए हैं। इस तरह की घटना पर वह असहज दिखाई दे रहे हैं। मौके पर शोर मचा हुआ है और सुरक्षाकर्मी शख्स को खींचकर गाड़ी से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान काफी धक्का मुक्की हुई और सिक्योरिटी में उस शख्स की खूब पिटाई की।

शख्स ने की बहसबाजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शख्स चकमा देकर एक्टर की कार में बैठ गया था। जब आसपास मौजूद लोगों को यह पता चला तो भीड़ उस व्यक्ति को मारने पर आमदा हो गई। जिसे देखते हुए सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे दूर ले जाने की कोशिश की। अरबाज ने भी आगे बढ़कर युवक को छोड़ने के लिए कहा। लेकिन युवक बाउंसर्स से बहसबाजी करने लगा। इसके बाद युवक की पिटाई भी गई। इन सब के बीच अरबाज अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गए।

लोगों का क्या कहना

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे डरावना बताया तो कुछ का कहना था कि किसी भी सेलिब्रिटी की सुरक्षा में यह भारी चूक है। पिछले कुछ दिनों से खान परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस वजह से यह मामला फैंस को बहुत गंभीर लग रहा है।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अरबाज के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्हें बिहू अटैक में देखा गया था। अब वह श्रीदेवी बंगलो में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास केसर सिंह और रिटर्न टिकट जैसी फ़िल्में भी हैं। अरबाज फिल्मों में भले ही कम नजर आते हैं लेकिन पर्सनल जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। 2017 में वह मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक के बाद चर्चा में आए थे। साल 2023 में उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की अब दोनों अपनी बेटी सिपारा की देखभाल में व्यस्त हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews