Singham 3 में होगी नए विलेन की एंट्री! बॉलीवुड का ये एक्टर निभाएगा किरदार

Singham 3 villain

Singham 3 Villain: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म सिंघम की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई है और इसके दोनों हिस्से ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं। दर्शकों को बेसब्री से आने वाले सीक्वल सिंघम 3 का इंतजार है और इससे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। सिंघम 3 साल 2024 में रिलीज की जाने वाली है और अब इसकी स्टार कास्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

अर्जुन कपूर की सिंघम 3 में एंट्री

सिंघम और सिंघम 2 की शानदार सफलता के बाद फैंस लगातार सिंघम 3 की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट भी कर दिया था। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक इसमें अर्जुन कपूर की एंट्री हो सकती है। उनके कैरेक्टर को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वह हीरो नहीं बल्कि विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर की एंट्री की बात मेकर्स ने छुपा कर रखी हुई है। अर्जुन कपूर अपने इस किरदार के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं।

इस फिल्म से होगी टक्कर

बता दें की सिंघम की अब तक जितने भी फ्रेंचाइजी आई है सबके डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने ही किया है। पहली फिल्म साल 2011 में आई थी। दूसरी फिल्म 2014 में रिलीज की गई थी वहीं अब सिंघम 3 अगस्त 2024 में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की सीधी टक्कर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होने वाली है। पुष्पा ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब जल्दी इसका दूसरा हिस्सा आने वाला है। अब अजय देवगन की फिल्म सिंघम कमाल दिखाती है या फिर अल्लू अर्जुन की पुष्पा का जादू चलता है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews